सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Maha Shivratri Omkareshwar 2026 Crowd Today at Temple, Long Queues for Jyotirlinga Darshan

Mahashivratri 2026: ओंकारेश्वर में भोलेनाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए लंबी कतारें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Omkareshwar Mahashivratri Darshan: ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 3 बजे से दर्शन शुरू हुए। भक्त मां नर्मदा में स्नान कर ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाने पहुंचे। मंदिर परिसर फूलों से सजा और जयकारों से गूंजता रहा।

Maha Shivratri Omkareshwar 2026 Crowd Today at Temple, Long Queues for Jyotirlinga Darshan
ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। धार्मिक नगरी में देर रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों में से चतुर्थ ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दरबार में भक्त विशेष उत्साह के साथ उपस्थित हो रहे हैं और बाबा की बारात में शामिल होने की भावना के साथ दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Trending Videos

 
तड़के 3 बजे से शुरू हुआ दर्शन-पूजन
मंदिर में सुबह 3 बजे से ही दर्शन और पूजन का सिलसिला प्रारंभ हो गया। श्रद्धालु तड़के से ही कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई भक्त मां नर्मदा में स्नान कर हाथों में पूजन सामग्री और जल लेकर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। उनका उद्देश्य भगवान को जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें- Ujjain: महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंजा शहर
 
जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा मंदिर परिसर “बोल बम” और “भोले शंभु” के जयकारों से गुंजायमान रहा। भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।
 
फूलों से सजी मनमोहक सजावट
इस अवसर पर मंदिर परिसर को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया है। आकर्षक साज-सज्जा ने श्रद्धालुओं की आस्था को और अधिक प्रगाढ़ किया। विशेष पर्व के चलते पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed