{"_id":"6a689e916caa70afda0e8beb","slug":"madhya-pradesh-bus-accident-mandsaur-pilgrims-returning-from-amarnath-yatra-fall-into-gorge-many-injured-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे मंदसौर के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 40 घायल; सीएम यादव ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे मंदसौर के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 40 घायल; सीएम यादव ने जताया दुख
Tue, 28 Jul 2026 05:50 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 28 Jul 2026 05:50 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मध्य प्रदेश और राजस्थान के 40 श्रद्धालु घायल हुए, दो की हालत गंभीर है। सभी का श्रीनगर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बालटाल से श्रीनगर जा रही मंदसौर की बस मंगलवार को 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस सवार सभी 40 श्रद्धालु घायल हो गए। वे अमरनाथ से लौट रहे थे। इनमें मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्री शामिल हैं। दो को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
कब हुआ हादसा?
हादसा सुबह करीब 7 बजे गांदरबल जिले के रंगा मोड़ के पास हुआ। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव दल ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों को पहले उप जिला अस्पताल कंगन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सौरा, श्रीनगर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर यात्रियों को मल्टीपल इंजरी और हेड ट्रॉमा है। मंदसौर की कंपनी ने किराए पर ली थी बस
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस नंबर AR11 D 5655 अजमेर की है। इसे मंदसौर जिले की मां भगवती यात्रा कंपनी के एजेंट ने अमरनाथ यात्रा के लिए हायर किया था। कंपनी की कुल चार बसें यात्रा पर गई थीं, जिनमें से मंदसौर से गई एक बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें मंदसौर, मल्हारगढ़, नीमच जिले के सुवाखेड़ा और बड़नगर क्षेत्र के भी श्रद्धालु थे। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने स्थानीय अधिकारियों से घायलों की हालत पर चर्चा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी हादसे की जानकारी दी है। मंदसौर जिला प्रशासन भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में है।
विज्ञापन
पढ़ें: बैरिकेड तोड़े, वैकल्पिक रास्ता चुना, 500 से ज्यादा अन्नदाता पैदल निकले; तस्वीरें देखें
सीएम यादव ने जताया दुख
हादसे पर सीएम यादव ने दुख जताते हुए लिखा कि 'अमरनाथ यात्रा से श्रद्धालुओं को वापस लेकर आ रही मंदसौर की एक बस के बालटाल से श्रीनगर के बीच दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार दुखद है। सभी यात्रियों के कुशलक्षेम के बारे में जानकारी प्राप्त की है। घायलों के उपचार एवं सभी प्रभावितों से संपर्क के लिए उज्जैन संभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की एक टीम भी भेजी जा रही है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।'
