फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Death struck suddenly, teen fights off crocodile and survives, hospitalized with injuries

Maihar News: मौत ने मारा झपट्टा, किशोर ने मगरमच्छ से दो-दो हाथ कर बचाई जान, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Thu, 09 Apr 2026 05:32 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 05:32 PM IST
सार

बाणसागर जलाशय में बकरियों को पानी पिलाने गए किशोर पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया लेकिन उसकी बहादुरी ने उसे बचा लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है।

विज्ञापन
Maihar News: Death struck suddenly, teen fights off crocodile and survives, hospitalized with injuries
बकरियों को पानी पिलाने गए किशोर पर मगरमच्छ का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रामनगर क्षेत्र स्थित बाणसागर जलाशय से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बकरी चराने गए एक किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले के बावजूद किशोर ने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए खुद को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाकर अपनी जान बचा ली।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कुदरी खुर्द निवासी 17 वर्षीय अजय कोल पिता रामप्रसाद कोल रोज की तरह अपने गांव के पास स्थित बाणसागर जलाशय के किनारे बकरियां चराने गया था। दोपहर के समय वह बकरियों को पानी पिलाने के लिए जैसे ही जलाशय के करीब पहुंचा, तभी पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sagar News: गेहूं खरीदी के पहले दिन ही बवाल! सागर में हड़ताल से ठप तुलाई, किसानों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


मगरमच्छ ने तेजी से झपट्टा मारते हुए अजय के पैर को अपने मजबूत जबड़ों में जकड़ लिया। यह हमला इतना अचानक और खतरनाक था कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हमले के बाद अजय ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और पूरी ताकत के साथ मगरमच्छ के जबड़ों से अपना पैर छुड़ाने की कोशिश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ समय तक यह संघर्ष चलता रहा, जिसमें अजय की कोशिशें सफल रहीं और वह किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकल आया। 

घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अजय को प्राथमिक उपचार के लिए रामनगर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसके पैर में गंभीर चोटें आई हैं लेकिन उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाणसागर जलाशय में पहले भी मगरमच्छों की मौजूदगी देखी गई है लेकिन इस तरह का हमला पहली बार सामने आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जलाशय के किनारों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, नियमित निगरानी की जाए और वन एवं प्रशासनिक अमले की तैनाती बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed