{"_id":"6a51cb4219e87908180f0112","slug":"12-year-old-student-goes-missing-mysteriously-from-eklavya-model-residential-school-in-maihar-maihar-news-c-1-1-noi1431-4489567-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: मैहर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से 12 वर्षीय छात्र लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका; मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: मैहर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से 12 वर्षीय छात्र लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका; मामला दर्ज
Sat, 11 Jul 2026 11:19 AM IST
मैहर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:19 AM IST
सार
मैहर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से कक्षा 6 का 12 वर्षीय छात्र सचिन सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। सीसीटीवी में वह रात 12 बजे शौचालय की ओर जाता दिखा। पुलिस ने बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
गायब छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मैहर जिले स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से कक्षा 6 का 12 वर्षीय छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र के गायब होने से विद्यालय प्रशासन, परिजनों और पुलिस में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने पर विद्यालय प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
6 जुलाई को छात्रावास में छोड़ा था
पुलिस के अनुसार, सिंगरौली जिले के ग्राम सजहवां निवासी 12 वर्षीय सचिन सिंह को उसके परिजन 6 जुलाई 2026 को मैहर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने के बाद छात्रावास में छोड़कर गए थे। वह कक्षा 6 का छात्र था और छात्रावास में रह रहा था।
विज्ञापन
रात 10 बजे तक कमरे में था
विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे छात्रावास में नियमित रोल कॉल हुई थी। सभी छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई। साथ में रहने वाले छात्रों ने बताया कि सचिन रात 10 बजे तक कमरे में मौजूद था और उसका व्यवहार सामान्य था।
विज्ञापन
सुबह गिनती में नहीं मिला
10 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे नियमित उपस्थिति के दौरान सचिन अपने कमरे में नहीं मिला। पहले विद्यालय परिसर और छात्रावास में उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
सीसीटीवी में रात 12 बजे दिखा
विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांच में सचिन रात करीब 12 बजे हाथ में अपनी पेटी लेकर शौचालय की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद वह किसी भी कैमरे में नजर नहीं आया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह वहां से किस दिशा में गया। विद्यालय प्रबंधन और पुलिस ने मैहर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा आसपास के क्षेत्रों में छात्र की तलाश की। परिजनों से भी संपर्क किया गया, लेकिन छात्र उनके पास नहीं पहुंचा।
पढ़ें: रात भर हाईवे रहा जाम, सुबह भीड़ पर आंसू गैस छोड़ी गई; पुलिस ने खदेड़ा
बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका
विद्यालय के प्राचार्य गंगा सिंह की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस अपहरण समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
कई टीमें जांच में जुटीं
पुलिस विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि छात्र की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर पहलू से जांच जारी है।
