फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A flood of devotees has surged into Maihar, with over 1 million pilgrims offering prayers in just nine days.

मां शारदा मंदिर मैहर : 9 दिनों में 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन; चौथे दिन रही सबसे ज्यादा भीड़

Sat, 28 Mar 2026 01:46 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 01:46 PM IST
सार

मैहर के मां शारदा धाम में इस चैत्र नवरात्रि पर 9 दिनों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। नवरात्र के चौथे दिन सबसे ज्यादा लोग मंदिर पहुंचे। इस दिन एक लाख 53 हजार 505 भक्तों ने मां के दर्शन किए।

विज्ञापन
A flood of devotees has surged into Maihar, with over 1 million pilgrims offering prayers in just nine days.
मां शारदा मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां शारदा धाम में इस वर्ष आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। नवरात्रि के पहले दिन से लेकर महानवमी तक नौ दिनों में देशभर से लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ चौथे दिन रही। 



किस दिन कितने भक्त मंदिर पहुंचे: 

  • पहले दिन: करीब 90 हजार श्रद्धालु
  • दूसरे दिन: 85 हजार
  • तीसरे दिन: 1 लाख 30 हजार से अधिक
  • चौथे दिन: 1 लाख 53 हजार 505
  • पांचवें दिन: 1 लाख 35 हजार 991
  • छठे दिन: 78 हजार 838
  • सातवें दिन: 1 लाख 11 हजार 689
  • आठवें दिन: 92 हजार 324
  • नवमी (महानवमी): 97 हजार 202

 

ये भी पढ़ें- MP News: बैल के शिकार से गुस्साएं किसान ने बाघिन को यूरिया खिला कर मारा डाला, 6 गिरफ्तार

विज्ञापन


नवरात्रि मेले के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के लिए  2 एडिशनल एसपी, 8 डीएसपी, 10 इंस्पेक्टर, 15 सब-इंस्पेक्टर और लगभग 560 पुलिस जवान पूरे मेला क्षेत्र में तैनात रहे। 125 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और 2 ड्रोन के माध्यम से भीड़ और गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। 16 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए और कई मेडिकल टीमें सक्रिय रहीं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार की व्यवस्था हो सके। मंदिर में  19 से 27 मार्च तक वीआईपी दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया, जिससे आम श्रद्धालुओं को बिना भेदभाव के दर्शन का अवसर मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed