Maihar News: एटीएम बूथ में लूट की योजना बनाने वाले अरोपी गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
मैहर के अमरपाटन में एचडीएफसी एटीएम चोरी की कोशिश तीन नकाबपोशों ने की, लेकिन नेपाली चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ग्राइंडर और हथियार छोड़कर भाग गए। सीसीटीवी व साइबर सेल की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए, तीसरे की तलाश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के सतना रोड स्थित HDFC बैंक के एटीएम बूथ में, एटीएम काटने देर रात तीन नकाबपोश चोर घुसे और एटीएम के अंदर घुस शटर बंद कर लिया, जिन्हें चोरी करते नेपाली चौकीदार ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख वाहन का सायरन सुन तीनो चोर ग्रैंडर मशीन, पिलास व हथौड़ी से रखा झोला छोड़ भाग गए। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वो हाथ नहीं लगे। यह पूरी घटना एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बैंककर्मियों की शिकायत के बाद पुलिस ने थाना अमरपाटन में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें- ढाई करोड़ की ठगी में ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता, यूपी से दस आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसपी सुधीर अग्रवाल ने खुलासा करते हुए बताया कि आईजी के निर्देश के बाद बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी खंगालते हुए चोरों की तलाश में जुटी थी। घटना में आरोपियों द्वारा बैटरी वाली ग्राइंडर मशीन का उपयोग किया गया था। पुलिस ग्राइंडर बेचने वाले दुकानदार के पहुंची और चोर का नंबर मिल गया। इसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी के लोकेशन के आधार पर एक आरोपी को दबोच लिया, जिससे कड़ाई पूछताछ करने पर अरोपी ने अपना जुर्म कुबूल लिया। इसके साथ ही घटना में लिप्त अन्य दो आरोपियों के भी नाम सामने आ गए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस के तत्परता से बड़ी घटना टली है। बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची है। योजना बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश जारी है। साथ ही इनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- सिंगरौली में नहर के बाद अब नाली हो गई 'चोरी', नगर निगम ने ईओडब्ल्यू के पास पहुंचाई शिकायत
टीम की रही सराहनीय भूमिका
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना की शिकायत के बाद आईजी के निर्देशन में सीएसपी राजीव पाठक और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी, जिनकी तत्परता से बहुत ही कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उम्मीद है कि फरार आरोपी भी जल्द पुलिस गिरफ्त में होगा।

पुलिस गिरफ्त मेंं आरोपी
