सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Restaurant owner assaulted for charging 40 rupees for a dosa.

Maihar News: डोसा के 40 रुपये मांगने पर विवाद, रेस्टोरेंट संचालक से बेरहमी से मारपीट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मैहर जिले के अमरपाटन में 190 रुपये के बिल पर 40 रुपये मांगने को लेकर छह से अधिक युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक से बेरहमी से मारपीट कर दी। पूरी घटना CCTV में कैद हुई। घायल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Maihar News: Restaurant owner assaulted for charging 40 rupees for a dosa.
थाना अमरपाटन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में मामूली रकम के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सतना रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में छह से अधिक युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
Trending Videos


190 का सामान लिया, 150 रुपये देकर शुरू हुआ विवाद
पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक सचिन विश्वकर्मा के अनुसार कुछ युवक रेस्टोरेंट में पहुंचे और करीब 190 रुपये का खाना और अन्य सामान लिया। भुगतान के समय उन्होंने केवल 150 रुपये दिए। जब संचालक ने बकाया 40 रुपये मांगे तो युवक बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर की मारपीट
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी युवक रेस्टोरेंट के अंदर घुस आए। आरोप है कि छह से अधिक युवकों ने एक साथ सचिन विश्वकर्मा पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहक और कर्मचारी दहशत में आ गए।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
घटना के दौरान रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू थे, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कई युवक एक साथ रेस्टोरेंट संचालक को घेरकर मारपीट कर रहे हैं। कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन आरोपी लगातार हमला करते रहे।

घायल संचालक ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
मारपीट में घायल हुए रेस्टोरेंट संचालक सचिन विश्वकर्मा ने घटना के बाद अमरपाटन थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को मारपीट करने वाले युवकों के नाम और पूरी घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- Indore Water Contamination: जहरीले पानी से 15 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा करा रहे इलाज; अब तक के बड़े अपडेट

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
पीड़ित की शिकायत और सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अमरपाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed