फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maa Sharda Lok to be constructed in three phases; target set to commence work by May 15.

Sharda lok: तीन चरणों में बनेगा मां शारदा लोक, मैहर में मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन, 15 मई तक शुरू होगा काम

Thu, 02 Apr 2026 04:49 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 04:49 PM IST
सार

मां शारदा देवी मंदिर के विकास हेतु ‘मां शारदा लोक’ परियोजना तीन चरणों में बनेगी। इसमें यात्री सुविधाएं, सांस्कृतिक स्थल और परिक्रमा पथ शामिल होंगे। प्रशासन ने 15 मई तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा है, भविष्य में 50 हजार श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर योजना तैयार होगी। 

विज्ञापन
Maa Sharda Lok to be constructed in three phases; target set to commence work by May 15.
मैहर लोक का जल्द होगा निर्माण शुरू

विस्तार

त्रिकूट पर्वत पर स्थित मां शारदा देवी शक्तिपीठ के समग्र विकास के लिए ‘मां शारदा लोक’ परियोजना को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद और आईजी गौरव राजपूत ने मैहर पहुंचकर जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रबंधन समिति के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कंसलटेंसी एजेंसी ‘धरोहर’ की संचालक संगीता सिंह ने मास्टर प्लान और लेआउट का प्रस्तुतीकरण दिया।

विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार, घंटाघर चौक से मंदिर, आल्हा ताल, आल्हा अखाड़ा और मेला परिसर को तीन जोन में विभाजित कर यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना में मुंडन संस्कार भवन, यज्ञशाला, कल्चरल जोन, परिक्रमा पथ पर शेल्टर, भजन संध्या स्थल और नवग्रह वाटिका जैसी सुविधाओं का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया विधायक राजेंद्र भारती को कोर्ट से तीन साल की सजा, संकट में विधायकी; जानें क्या है घोटाले की कहानी?
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर जामोद ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में त्रिकूट पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व को संरक्षित रखा जाए। सीमित स्थान को देखते हुए श्रद्धालुओं की अधिकतम सुविधा और सुगम दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। उन्होंने 15 मई तक निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करने का लक्ष्य तय किया।

आईजी गौरव राजपूत ने कहा कि भविष्य में प्रतिदिन 50 हजार श्रद्धालुओं की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाएं तैयार की जाएं। कलेक्टर रानी बाटड ने पुलघटा क्षेत्र में पार्किंग, रोपवे क्षमता बढ़ाने और बंधा बैरियर के पास ऑडिटोरियम निर्माण की आवश्यकता बताई। बैठक के बाद अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण भी किया। जल्द ही संयुक्त सर्वे कर मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा।

मैहर लोक का जल्द होगा निर्माण शुरू

मैहर लोक का जल्द होगा निर्माण शुरू

 

मैहर लोक का जल्द होगा निर्माण शुरू

मैहर लोक का जल्द होगा निर्माण शुरू

 

मैहर लोक का जल्द होगा निर्माण शुरू

मैहर लोक का जल्द होगा निर्माण शुरू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed