{"_id":"698005acdaf0f9c98c075ad0","slug":"maihar-news-a-shocking-incident-has-occurred-in-dhatui-village-of-maihar-where-an-elderly-woman-was-murdered-her-body-was-found-inside-her-house-maihar-news-c-1-1-noi1431-3907050-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: घर में अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या, धतुई गांव में दहशत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: घर में अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या, धतुई गांव में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 02 Feb 2026 08:32 AM IST
मैहर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 08:32 AM IST
सार
ताला थाना क्षेत्र के धतुई गांव में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला गीतादेवी अग्निहोत्री की घर में अकेले रहते हुए हत्या कर दी गई। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को पत्थर से हत्या की आशंका है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताला थाना क्षेत्र के धतुई गांव में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग महिला की हत्या की जानकारी सामने आई। घर में अकेले रहने वाली महिला का शव मिलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 71 वर्षीय गीतादेवी अग्निहोत्री के रूप में हुई है। उनके पति नंदनी प्रसाद अग्निहोत्री का लगभग आठ वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। दंपती की कोई संतान नहीं थी, जिसके चलते गीतादेवी गांव स्थित अपने मकान में अकेली रह रही थीं। उनके देवर रीवा में अपने परिवार के साथ निवास करते हैं।
फोन बना जानकारी का माध्यम
परिजनों ने बताया कि शनिवार से गीतादेवी का मोबाइल फोन बंद आ रहा था। कई बार संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रविवार को भी बात नहीं होने पर अनहोनी की आशंका गहराई और देवर स्वयं गांव पहुंचे। घर का दरवाजा खुला होने पर अंदर जाकर देखा गया, जहां कमरे में महिला का शव पड़ा मिला।
पत्थर से मौत होने का संदेह
घटनास्थल के हालात को देखते हुए पुलिस का मानना है कि अज्ञात व्यक्ति ने किसी भारी पत्थर से महिला पर हमला कर हत्या की है। पास ही एक पत्थर मिला है, जिसे वारदात में इस्तेमाल किया जाना माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
डायल 112 से पुलिस तक पहुंची सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद ताला थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा और अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभ में थाना क्षेत्र को लेकर भ्रम की स्थिति रही, लेकिन बाद में जांच ताला पुलिस द्वारा की गई फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य पुलिस ने रात में ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरपाटन मरचुरी भेज दिया गया। पुलिस का अनुमान है कि हत्या 24 से 48 घंटे पहले की गई हो सकती है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में फिर बिगड़ा मौसम, फरवरी की शुरुआत बारिश से,आज 25 जिलों में अलर्ट
लूट के इरादे से हत्या की भी जांच
घर की तलाशी के दौरान कुछ सामान गायब मिलने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में पुलिस लूट या चोरी के उद्देश्य से की गई हत्या की संभावना को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के ग्रामीणों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस वारदात के बाद धतुई गांव में डर और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन