सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Social media friendship proves costly, young man extorted for 56,000 rupees in a honeytrap.

Maihar News: सोशल मीडिया दोस्ती पड़ी भारी, हनी ट्रैप में फंसा युवक, बंधक बनाकर की गई पिटाई; 56 हजार की वसूली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार

मैहर जिले में सोशल मीडिया के जरिए हनी ट्रैप का गंभीर मामला सामने आया। युवती ने युवक को कमरे में बुलाकर साथियों संग बंधक बनाया और मारपीट कर 56 हजार रुपये वसूले। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवक को मुक्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Maihar News: Social media friendship proves costly, young man extorted for 56,000 rupees in a honeytrap.
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैहर जिले से सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऑनलाइन सोशल मीडिया के जरिए युवती से हुई दोस्ती एक युवक को बहुत भारी पड़ गई। हनी ट्रैप के इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस की तत्परता से समय रहते युवक को मुक्त कराते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती से हुई थी। कुछ समय तक बातचीत के बाद युवती ने युवक को मिलने के लिए मैहर स्थित एक कमरे में बुलाया। युवक तय समय पर वहां पहुंचा, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात उसके लिए मुसीबत बन जाएगी। जैसे ही युवक कमरे में पहुंचा, वहां पहले से मौजूद युवती के तीन अन्य साथी भी सामने आ गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर युवक को डरा-धमकाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट कर डिजिटल माध्यम से वसूली
आरोपियों ने युवक पर दबाव बनाकर फोन-पे के जरिए 56 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित युवक को सुबह लगभग 10 बजे से देर रात करीब 1 बजकर 30 मिनट तक कमरे में बंद कर रखा गया। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप पीड़ित युवक ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी उसे डराने और आगे भी पैसे ऐंठने के इरादे से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे। लगातार धमकी और मारपीट से युवक मानसिक रूप से बेहद भयभीत हो गया था।

ये भी पढ़ें- फर्जी बिल और दोहरे भुगतान पर जिला प्रबंधक की सेवा समाप्त, 2.80 लाख के गबन पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी टीआई अनिमेष द्विवेदी ने तुरंत टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी युवती समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात बदमाश निकला मास्टरमाइंड पुलिस जांच में सामने आया है घटना में पांच आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया हैस जिसमें से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ह और पांच में आरोपी की तलाश जारी है कि इस पूरे हनी ट्रैप गिरोह का मास्टरमाइंड विक्की नामक युवक है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है।

पुलिस कर रही गहन जांच
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं इस तरह की अन्य वारदातों को भी अंजाम तो नहीं दिया गया। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों को लेकर सतर्कता बरतने की अपील भी कर रही है। फिलहाल जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed