{"_id":"68de04d067d983b56b0c8028","slug":"maihar-news-young-man-committed-suicide-by-jumping-into-the-tamsa-river-after-making-a-video-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: मैं जा रहा हूं बाय-बाय... स्टेटस लगाकर युवक ने नदी में लगाई छलांग, तीन घंटे बाद SDRF ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: मैं जा रहा हूं बाय-बाय... स्टेटस लगाकर युवक ने नदी में लगाई छलांग, तीन घंटे बाद SDRF ने निकाला शव
Thu, 02 Oct 2025 10:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:21 AM IST
सार
SDRF ने तीन घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद किया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में गमगीन माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुल पर इकट्ठा हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना शहर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भरहुत नगर निवासी बृजेश गुप्ता ने जान देने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दिया। वीडियो में उसने साफ शब्दों में कहा मैं जा रहा हूं सब कुछ छोड़कर, न मुझे किसी चीज़ का टेंशन... बाय-बाय।
विज्ञापन
पुल पर खड़ी की बुलेट और लगा दी छलांग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृजेश अपनी बुलेट बाइक से माधवगढ़ स्थित टमस नदी पुल पर पहुंचा। बाइक को पुल पर खड़ा किया और कुछ देर वहां टहलता रहा। अचानक ही उसने पुल की रेलिंग से नीचे नदी में छलांग लगा दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी की दी बधाई, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन
SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2:45 बजे बृजेश का शव नदी से बरामद किया गया।
पुलिस को मिला युवक का वीडियो
जांच के दौरान पुलिस को बृजेश का वह वीडियो भी मिला, जिसे उसने कूदने से पहले रिकॉर्ड किया था वीडियो में वह बेहद शांत और सहज लहजे में बोलते हुए दिखाई दे रहा है कि वह सबकुछ छोड़कर जा रहा है।
परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर पर मातम छा गया। परिवार के लोग यह खबर सुनकर बेसुध हो गए। मोहल्ले में गमगीन माहौल है और लोग हैरान हैं कि आखिर बृजेश ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
