फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News ›   Mother Sharda Temple Committee Owes Crores; Recovery of ₹7.94 Crore Stalled

Maihar News: मां शारदा मंदिर समिति पर करोड़ों की बकाया राशि, 7.94 करोड़ की वसूली अटकी

Sun, 10 May 2026 04:37 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Mother Sharda Temple Committee Owes Crores; Recovery of ₹7.94 Crore Stalled
मां शारदा

मां शारदा देवी मंदिर की व्यवस्थाओं और वित्तीय प्रबंधन को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मंदिर प्रबंध समिति के रिकॉर्ड में अप्रैल 2026 तक विभिन्न मदों में करीब 7 करोड़ 94 लाख 45 हजार 478 रुपए की बकाया राशि दर्ज पाई गई है। यह राशि वर्ष 2018 से अब तक की बताई जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह बकाया केवल एक-दो मदों तक सीमित नहीं है, बल्कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, प्रसाद वितरण, वाहन पार्किंग, यात्री निवास, कैंटीन, फोटोग्राफी, सामान गृह और सुलभ शौचालय जैसे कई ठेकों और व्यावसायिक गतिविधियों में करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं। कई ठेकेदारों ने आंशिक भुगतान तो किया, लेकिन वर्षों बाद भी पूरी राशि जमा नहीं कराई गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को कलेक्टर एवं मंदिर समिति अध्यक्ष विदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लंबित किराया वसूली, यात्री सुविधाओं और मंदिर प्रबंधन से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में बकाया वसूली तेज करने और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सबसे ज्यादा बकाया
समिति के रिकॉर्ड के अनुसार सबसे अधिक करीब दो करोड़ 52 लाख रुपये की राशि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से वसूली जाना बाकी है। इसके अलावा प्रसाद और अन्य व्यावसायिक मदों में भी लाखों रुपए का प्रीमियम और मासिक किराया लंबित है। दस्तावेजों के अनुसार मंदिर समिति की आय का बड़ा हिस्सा दुकानों, ठेकों और किरायों से आता है, लेकिन वसूली की प्रक्रिया काफी धीमी रही। कुछ मामलों में तो नई टेंडर प्रक्रिया तक बकाया राशि जमा नहीं हो सकी, जिससे मंदिर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। महिला और पुरुष सुलभ शौचालय, फोटोग्राफी संचालन और अन्य सेवाओं के ठेकों में भी लाखों रुपए की देनदारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अस्थि विसर्जन के बाद नर्मदा में डूबा 15 साल का किशोर, मां के सामने नदी में समाया बेटा

शिविर लगाकर होगी वसूली
समिति प्रशासन ने 18 मई से 23 मई तक विशेष वसूली शिविर लगाने का निर्णय लिया है। इन शिविरों में दुकानदारों और ठेकेदारों से बकाया राशि जमा कराई जाएगी। जो ठेकेदार ठेका अवधि पूरी होने के बाद चले गए हैं, उन्हें आरसीसी नोटिस जारी कर कानूनी प्रक्रिया के जरिए राशि वसूलने की तैयारी की जा रही है। साथ ही दुकानों के नामांतरण और राजस्व संबंधी लंबित मामलों का भी मौके पर निराकरण किया जाएगा, ताकि भविष्य में किराया वसूली में कोई बाधा न आए।

इन मदों में लाखों की देनदारी
बंधा वाहन पार्किंग ठेका – 25.27 लाख रुपए दैनिक वाहन पार्किंग मद – 58.38 लाख रुपए यात्री निवास क्रमांक-2 – 99.97 लाख रुपए यात्री निवास कैंटीन – 63.89 लाख रुपए शामिल है।


एसडीएम दिव्या पटेल ने दी जानकारी
दिव्या पटेल ने बताया कि वर्ष 2018 से अब तक विभिन्न मदों में करोड़ों रुपये बकाया हैं। वर्तमान में संचालित दुकानों और ठेकों पर करीब 4 करोड़ 34 लाख रुपये की देनदारी है, जबकि जिन ठेकेदारों की अवधि समाप्त हो चुकी है और जो अब संचालन नहीं कर रहे, उन पर लगभग 3 करोड़ 59 लाख रुपए बकाया हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जो अब संचालन में नहीं हैं लेकिन भुगतान बाकी है। वसूली शिविरों के साथ-साथ आरसीसी नोटिस जारी कर राशि की रिकवरी की जाएगी।

समय पर भुगतान करने वालों को मिलेगी सुविधा
कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने बताया कि मंदिर समिति नियमित रूप से किराया जमा करने वाले दुकानदारों को प्रोत्साहन देगी। ऐसे दुकानों और कॉम्प्लेक्स के आसपास सड़क, सफाई और अन्य जनसुविधाओं का विकास कराया जाएगा, ताकि समय पर भुगतान करने वाले व्यापारियों को बेहतर व्यवस्थाएं मिले। 

करोड़ों की वसूली रुकी

मां शारदा का मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed