{"_id":"69c5ff20f77b738c5c0a8a56","slug":"the-diesel-racket-in-maihar-video-of-1000-liter-transport-goes-viral-administration-launches-investigation-maihar-news-c-1-1-noi1431-4096078-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: मैहर में डीजल का खेल, बड़े-बड़े ड्रमों में भरकर हो रही ढुलाई, जांच में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: मैहर में डीजल का खेल, बड़े-बड़े ड्रमों में भरकर हो रही ढुलाई, जांच में जुटा प्रशासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार
मैहर जिला के अमरपाटन में ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 1000 लीटर डीजल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। कालाबाजारी की आशंका पर प्रशासन ने जांच शुरू की। आरती सिंह ने पेट्रोल पंप की बिक्री अस्थायी रूप से रोकते हुए अनियमितताओं की जांच के निर्देश दिए।
मामले की पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : credit
विज्ञापन
विस्तार
मैहर जिले में एक वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए बड़ी मात्रा में डीजल ले जाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह करीब 1000 लीटर डीजल है, जिसे चार ड्रमों में भरकर परिवहन किया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है क्या यह सामान्य परिवहन है या फिर डीजल की कालाबाजारी का मामला?
Trending Videos
मैहर जिले के अमरपाटन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़े ड्रम रखे हैं, जिनमें डीजल भरा हुआ बताया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये के आसपास है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि और वास्तविक परिस्थितियों की जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के मन में उठे कई सवाल
वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि जब आम जनता को सीमित मात्रा में ईंधन मिलता है,तो इतनी बड़ी मात्रा में डीजल एक साथ कैसे दिया गया? क्या इसमें किसी पेट्रोल पंप की मिलीभगत है? इन सवालों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
ये भी पढ़ें- अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत; चार गंभीर घायल
प्रशासन हरकत में, मौके पर जांच
मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। एसडीएम, तहसीलदार और SDOP पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर महादेव पेट्रोल पंप को चिन्हित किया गया, जहां से डीजल सप्लाई होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों को स्टॉक रजिस्टर में अनियमितताएं मिली हैं। इससे यह संदेह और मजबूत हो गया है कि कहीं न कहीं नियमों का उल्लंघन हुआ है। अब प्रशासन पंप के स्टॉक, बिक्री और सप्लाई से जुड़े हर पहलू की जांच कर रहा है।
ट्रैक्टर से कहां जा रहा था डीजल
सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह डीजल आखिर ले जाया कहां जा रहा था। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि डीजल का स्रोत क्या है। इसे किसके लिए ले जाया जा रहा था। क्या यह किसी निजी उपयोग के लिए था या अवैध बिक्री के लिए। क्या इसमें कोई संगठित नेटवर्क शामिल है।
एहतियातन बड़ा फैसला
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए एसडीएम आरती सिंह ने संबंधित पेट्रोल पंप पर अस्थायी रूप से पेट्रोल-डीजल की बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।
SDM आरती सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला वास्तव में कालाबाजारी का है या डीजल किसी वैध कार्य के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन इतना तय है कि वायरल वीडियो ने प्रशासन को सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है और आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

इन ड्रमों में भरकर ले जाया जा रहा था डीजल

कमेंट
कमेंट X