सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The younger brother's wife hanged herself, the elder brother died seeing the scene

Maihar News: फांसी के फंदे पर झूली छोटे भाई की पत्नी, नजारा देख बड़े भाई ने तोड़ दिया दम; इलाके में सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: रविवार की सुबह कल्पना कुशवाहा का शव फांसी में झूलता मिला है। इस घटना से सादमे लगने से रिश्ते के जेठ रामनिवास कुशवाहा ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The younger brother's wife hanged herself, the elder brother died seeing the scene
घर में दो लोगों की मौत से पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ताला थाना क्षेत्र के ग्राम अमीन में रविवार सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कल्पना कुशवाहा (48) पत्नी स्व. वाल्मीकि कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

Trending Videos

इस हृदयविदारक खबर के बाद मृतिका को देखने पहुंचे उनके बड़े भाई रामनिवास कुशवाहा (55) को गहरा सदमा लगा, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामनिवास कुशवाहा गोविंदगढ़ वनमंडल में वनरक्षक के पद पर कार्यरत थे और शुगर के मरीज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एसपी पर चैंबर में पत्रकारों को चप्पलों से पिटवाने का आरोप, पटवारी और सिंघार ने सरकार से मांगा जवाब    

घटना की जानकारी मिलते ही ताला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अमरपाटन सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार कल्पना कुशवाहा विधवा थीं और अपने बेटे के साथ गांव में ही रहती थीं। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

चौकी प्रभारी का बयान
मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कल्पना कुशवाहा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंच कर जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसी दौरान उनके जेठ की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें रीवा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। इस दोहरी मौत की घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed