सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Minister Savitri Thakur Arrives in Maihar; Issues Major Statement on Deaths Caused by Malnutrition

Maihar News: मैहर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, कुपोषण से मौतों पर बोलीं- हर मौत की वजह एक नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मैहर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मां शारदा मंदिर में पूजा-अर्चना की। सतना में कुपोषण से बच्चों की मौत पर उन्होंने कहा कि हर मौत की वजह कुपोषण नहीं होती। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार की योजनाओं और पारदर्शिता की सराहना की।

Union Minister Savitri Thakur Arrives in Maihar; Issues Major Statement on Deaths Caused by Malnutrition
केंद्रीय मंत्री पहुंची मैहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री  सावित्री ठाकुर शनिवार को धार्मिक नगरी मैहर पहुंचीं, जहां उन्होंने मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शाम करीब 6:30 बजे मंदिर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने मां शारदा के दरबार में देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। उनके साथ श्रीकांत चतुर्वेदी, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



मैहर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए सतना जिले में हाल ही में सामने आए कुपोषण से बच्चों की मौत के मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग का पक्ष रखते हुए कहा कि विभाग लगातार पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार समय-समय पर “पोषण माह” जैसे अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है और हाल ही में 23 अप्रैल को ही यह अभियान संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुपोषण से हुई मौतों को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “यह जरूरी नहीं कि हर मौत की वजह एक ही बीमारी हो, कई अन्य कारण और बीमारियां भी इसके पीछे हो सकती हैं।” उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आंगनबाड़ी तथा स्वास्थ्य तंत्र के माध्यम से पोषण संबंधी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


पढ़ें:  दमोह में तीन साल के मासूम की हत्या, अपहरण के बाद भूसे के ढेर पर मिला शव; घर के आंगन से गायब हुआ था

कांग्रेस पर साधा निशाना
विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री सावित्री ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 से 70 वर्षों तक शासन किया है और उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उनके शासनकाल में गरीबों, महिलाओं और बच्चों की क्या स्थिति थी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10-11 वर्षों में देश में व्यवस्थाओं में बड़े सुधार हुए हैं और गरीब कल्याण योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू किया जा रहा है।

“मोदी सरकार में भ्रष्टाचार की जगह नहीं”
केंद्रीय मंत्री ने पोषण आहार वितरण और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता को लेकर कहा कि वर्ष 2014 से पहले व्यवस्थाएं काफी अव्यवस्थित थीं, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया डिजिटल और ऑनलाइन हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और हितग्राहियों का डेटा मोबाइल ऐप के माध्यम से अपडेट किया जाता है। योजनाओं की मॉनिटरिंग सीधे केंद्र स्तर से की जा रही है, जिससे भ्रष्टाचार की संभावनाएं कम हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं योजनाओं की निगरानी करते हैं और तकनीक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे। इससे आम जनता का भरोसा सरकार पर बढ़ा है।

सतना में कार्यक्रम में होंगी शामिल
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर 10 मई को सुबह 10 बजे सतना के टाउनहॉल सेमरिया चौक में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे सड़क मार्ग से रीवा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed