पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Constable Shivlal Parste jumped into the Narmada River to save his daughters, drowning himself

Mandla News: बेटियों को बचाने नर्मदा में कूदे आरक्षक शिवलाल परस्ते की डूबने से मौत; पुलिस महकमे में शोक

Mon, 04 May 2026 10:52 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 10:52 PM IST
सार

मंडला के देवगांव संगम पर आरक्षक शिवलाल परस्ते ने डूबती संतानों को बचाया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूबकर जान गंवा दी। बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना से क्षेत्र भावुक है, प्रशासन ने सहायता राशि दी और उनकी बहादुरी को सलाम किया। 

विज्ञापन
Constable Shivlal Parste jumped into the Narmada River to save his daughters, drowning himself
बेटियों को बचाने नर्मदा में कूदे आरक्षक की डूबने से मौत

विस्तार

मंडला जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र में मानवता और पिता के फर्ज की मिसाल पेश करते हुए एक पुलिस आरक्षक ने अपनी संतानों की जान बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगा दी। देवगांव स्थित नर्मदा और बुडनेर नदी के संगम पर स्नान के दौरान अपनी बच्चियों को बचाने के प्रयास में आरक्षक शिवलाल परस्ते गहरे पानी में समा गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि उनकी बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक शिवलाल परस्ते पिछले करीब 11 महीनों से मोहगांव थाने में पदस्थ थे। उनकी पत्नी बिछिया क्षेत्र में शिक्षिका हैं और बच्चे भी उनके साथ वहीं रहते थे। छुट्टियों के चलते पत्नी और बच्चे मोहगांव आए हुए थे। सोमवार को पूरा परिवार देवगांव संगम पर घूमने और स्नान करने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान उनका बेटा अचानक गहरे पानी में चला गया। बेटे को बचाने के लिए उनकी दो बेटियां भी पानी में उतरीं, लेकिन वे भी डूबने लगीं। यह देख पिता शिवलाल परस्ते बिना देर किए पानी में कूद पड़े। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इसी दौरान खुद गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आरक्षक का शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ये भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसा: क्रूज पायलट के खुलासे से उठे बड़े सवाल, 38 लाख के री-फिट के बाद भी कैसे गईं 13 जान?
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरक्षक शिवलाल परस्ते बच्चों की जान बचाते हुए हादसे का शिकार हुए। उन्होंने बताया कि एक बच्ची की हालत कुछ समय के लिए गंभीर थी, लेकिन अब वह सुरक्षित है। प्रशासन की ओर से तत्काल राहत स्वरूप 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। एक पिता और पुलिस जवान की बहादुरी की यह कहानी पूरे जिले को भावुक कर गई है।

बेटियों को बचाने नर्मदा में कूदे आरक्षक शिवलाल परस्ते,खुद डूबने से मौत; पूरे पुलिस महकमे में शो

आरक्षक शिवलाल परस्ते

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed