पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News: Brother kills sibling, dumps body in septic tank, police crack case within 24 hours

Mandla: आपसी जलन ने ली रिश्तों की जान, भाई ने भाई के टुकड़े कर सेप्टिक टैंक में डाला शव, 24 घंटे में खुला राज

Sat, 18 Apr 2026 10:51 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 10:51 PM IST
सार

मंडला के करिया गांव में आपसी जलन के चलते एक बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। शव छिपाने के लिए उसने शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके सेप्टिक टैंक में डाल दिए।

विज्ञापन
Mandla News: Brother kills sibling, dumps body in septic tank, police crack case within 24 hours
बड़े भाई ने छोटे भाई के किए 9 टुकड़े, सेप्टिक टैंक में डाला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के अंजनिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत करिया गांव में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सोते समय धारदार हथियार से वार कर अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए शव के 9 टुकड़े किए और उन्हें घर के सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। मृतक आशीष 11 अप्रैल से लापता था, जिसकी गुमशुदगी 15 अप्रैल को परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore: पति की हत्या के बाद प्रेमी से शादी रचाना चाहती थी पत्नी, अब है सलाखों के पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब घर के सेप्टिक टैंक से बदबू आने लगी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंक को तुड़वाया, जहां से शव के टुकड़े बरामद हुए। जांच के दौरान संदेह के आधार पर बड़े भाई घनश्याम साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने आपसी जलन के चलते पहले से ही हत्या की योजना बनाई थी और घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

मंडला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है और एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed