{"_id":"697829b3abe0eca37c0c2559","slug":"kanha-s-junior-bajrang-ambushed-chital-s-lightning-fastness-hide-seek-of-death-spreads-on-social-media-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandla News: कान्हा के 'जूनियर बजरंग' की घात, चीतल की बिजली सी फुर्ती, सोशल मीडिया पर छाई 'मौत की लुका-छिपी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandla News: कान्हा के 'जूनियर बजरंग' की घात, चीतल की बिजली सी फुर्ती, सोशल मीडिया पर छाई 'मौत की लुका-छिपी'
Tue, 27 Jan 2026 08:28 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 27 Jan 2026 08:28 AM IST
सार
कान्हा टाइगर रिजर्व का एक वायरल वीडियो चर्चा में है, जिसमें बाघ T-118 (जूनियर बजरंग) घात लगाए बैठा दिखता है, लेकिन चीतल फुर्ती से बच निकलता है। यह वीडियो जंगल में शिकारी-शिकार के रोमांचक संघर्ष और प्राकृतिक संतुलन को दर्शाता है।
विज्ञापन
मंडला में टाइगर और चीतल में लुका छिपी का खेल चलता रहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में शिकारी और शिकार के बीच चली 'लुका-छिपी' का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में कान्हा का ताकतवर बाघ T-118 (जूनियर बजरंग) पीली घास के बीच खुद को छिपाकर घात लगाए बैठा है। वहीं, एक चीतल घास चरते हुए अनजाने में बाघ के इतने करीब पहुंच जाता है कि दोनों के बीच महज कुछ ही फीट की दूरी रह जाती है।
जैसे ही बाघ ने हरकत की, चीतल बिजली की फुर्ती से हवा में छलांग लगाकर भाग निकला। शिकारी देखता रह गया और शिकार सुरक्षित निकल गया।
ये भी पढ़ें- पेंच टाइगर रिजर्व में मादा बाघ शावक की मौत, बीमारी और पुरानी चोट बनी वजह
मिलिए 'जूनियर बजरंग' से,विरासत में मिली है ताकत
यह बाघ कोई साधारण शिकारी नहीं है, बल्कि कान्हा के शाही खानदान से ताल्लुक रखता है। यह प्रसिद्ध बाघिन नीलम और खूंखार बाघ बजरंग की संतान है। लगभग 8 साल का यह बाघ (T-118) अपने पिता की तरह ही विशाल और आक्रामक शिकारी माना जाता है।
विज्ञापन
क्यों खास है यह वीडियो
यह वीडियो डार्विन के सिद्धांत का लाइव उदाहरण है। यह दिखाता है कि जंगल में शिकार को बचने के लिए और शिकारी को पेट भरने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। कान्हा में सफारी कर रहे पर्यटकों के लिए यह किसी लाइफटाइम एक्सपीरियंस से कम नहीं था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन