सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Major action taken against distribution of substandard rice in Devhar, surveyor dismissed

Mandla News: यहां घटिया चावल वितरण पर कार्रवाई, सर्वेयर बर्खास्त तीन पर केस दर्ज; जिला प्रशासन सख्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
सार

नारायणगंज तहसील के ग्राम देवहार की उचित मूल्य दुकान में अमानक चावल वितरण की शिकायत पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई। राहुल नामदेव धोटे के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू की गई।

Major action taken against distribution of substandard rice in Devhar, surveyor dismissed
देवहार में घटिया चावल वितरण पर की गई कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंडला के नारायणगंज तहसील अंतर्गत ग्राम देवहार की उचित मूल्य दुकान में अमानक चावल वितरण का मामला सामने आने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देश पर प्राप्त शिकायत के आधार पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मौके पर वितरित किया जा रहा चावल शासन के गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।
Trending Videos


जांच प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर खराब चावल को वितरण के लिए स्वीकृति देने वाले गुणवत्ता सर्वेयर को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है। साथ ही संबंधित विक्रेता, प्रबंधक और केंद्र प्रभारी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू, 9 शहरों में 42 से ज्यादा पारा, 16 जिलों में लू का अलर्ट
विज्ञापन


प्रशासन सख्त
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आम नागरिकों को दिए जाने वाले राशन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

देवहार में घटिया चावल वितरण पर बड़ी कार्रवाई, सर्वेयर बर्खास्त,तीन पर केस दर्ज

देवहार में घटिया चावल वितरण व्यवस्था को जांचते हुए अधिकारी।

देवहार में घटिया चावल वितरण पर बड़ी कार्रवाई, सर्वेयर बर्खास्त,तीन पर केस दर्ज

देवहार में घटिया चावल वितरण पर बड़ी कार्रवाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed