फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News ›   Mandla: Employee dies of heart attack while on election duty, health deteriorates during work

Mandla: चुनाव डयूटी के दौरान कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत, काम के दौरान बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में मृत घोषित

Thu, 18 Apr 2024 03:34 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंडला
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंडला Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 03:34 PM IST
सार

चुनाव डयूटी में आए मृतक मनीराम कांवरे की अचानक तबियत बिगड़ी तो उसे शासकीय जिला चिकित्सालय मंडला लाया गया। जहां परीक्षण के दौरान उक्त कर्मचारी को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Mandla: Employee dies of heart attack while on election duty, health deteriorates during work
जबलपुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंडला में चुनाव ड्यूटी में तैनात एक कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हार्टअटैक से उनकी जान गई है, पीएम रिपोर्ट आना बाकि है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक मनीराम कांवरे बिछिया विकासखंड के नकावल ग्राम का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच के अनुसार सिविल सर्जन डॉक्टर विजय धुर्वे ने बताया कि कर्मचारी की मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हुई है, पोस्टमार्टम के उपरांत ही इसकी पुष्टि की जाएगी। 
विज्ञापन


18 अप्रैल 2024 को निर्वाचन के लिए शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी हर बूथों तक मत पेटियां पहुंचने के लिए लगाई गई है। बता दें कि बुधवार रात्रि से ही शासकीय पॉलीटेक्निक परिसर मंडला में जिले भर से कर्मचारियों के आने का तांता लगा हुआ है। 18 अप्रैल को सुबह ही चुनाव डयूटी में आए एक कर्मचारी की चुनाव डयूटी के दौरान मौत हो गई। चुनाव डयूटी में आए मृतक मनीराम कांवरे की अचानक तबियत बिगड़ी तो उसे शासकीय जिला चिकित्सालय मंडला लाया गया। जहां परीक्षण के दौरान उक्त कर्मचारी को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना की सूचना मृतक के परिवारजनों और जिले के आला अधिकारियों को दे दी गई है। जानकारी प्राप्त होते ही आला अधिकारियों का अमला जिला चिकित्सालय में पहुंच चुका है। उक्त घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed