फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News ›   MP Board Result: Just two hours of study made her a state topper, Mandla's Anushka told success mantra

MP Board Result: सिर्फ दो घंटे की पढ़ाई ने बनाया स्टेट टॉपर, मंडला की अनुष्का ने बताया सक्सेस मंत्र

Wed, 24 Apr 2024 10:47 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंडला
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंडला Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 10:47 PM IST
सार

मंडला की छात्रा अनुष्का को कक्षा दसवीं में 500 में से 495 अंक प्राप्त हुए हैं। वे पूरे राज्य में पहले स्थान पर आई हैं। उन्होंने कहा कि फ्री माइंड होकर पढ़ना चाहिए। बोर्ड परीक्षा की टेंशन नहीं होनी चाहिए। वे पूरे प्रदेश में टॉप करेंगी, इस उन्हें खुद विश्वास नहीं था।
 

विज्ञापन
MP Board Result: Just two hours of study made her a state topper, Mandla's Anushka told success mantra
अनुष्का ने दसवीं में टॉप किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडला जिले के नैनपुर निवासी अनुष्का अग्रवाल ने दसवीं बोर्ड में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। उन्हें विज्ञान व गणित में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। अपनी उपलब्धि का गुरुमंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि फ्री माइंड होकर पढ़ना चाहिए। बोर्ड परीक्षा की टेंशन नहीं होनी चाहिए। वे पूरे प्रदेश में टॉप करेंगी, इस उन्हें खुद विश्वास नहीं था।
विज्ञापन


ज्ञान ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अनुष्का को कक्षा दसवीं में 500 में से 495 अंक प्राप्त हुए हैं और उनका परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए उन्होंने इंटरनेट का भी उपयोग किया था। उनके पापा का सपना है कि वह आईएएस बने और इसके लिए वह मेहनत करेंगी। वह सिविल सेवा में जाकर देश के लिए कुछ करना चाहती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावक व शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई करते समय घर का माहौल शांत रहता था और अभिभावक उन्हें किसी प्रकार की टेंशन नहीं देते थे। अनुष्का की मां हर्षिता ने बताया कि उनकी बेटी सिर्फ दो घंटे पढ़ाई करती थी। इसके अलावा खेलों में भी उसकी रुचि थी। वह दिन भी पढ़ाई नहीं करती थी पर जितनी देर करती थी पूरे मन के साथ करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed