{"_id":"69da3bcb2626aaaa9e0a0606","slug":"negligence-at-anganwadi-five-children-fall-ill-after-consuming-rat-poison-their-condition-stable-mandla-news-c-1-1-noi1510-4151202-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandla News: खेल-खेल में चूहा मार दवा खा गए मासूम, आंगनबाड़ी में पांच बच्चे बीमार, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandla News: खेल-खेल में चूहा मार दवा खा गए मासूम, आंगनबाड़ी में पांच बच्चे बीमार, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: मंडला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले के एक आंगनबाड़ी केंद्र में पांच मासूमों ने खेल-खेल में केंद्र में पड़ी चूहा मार दवा खा ली, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
खेल-खेल में पांच बच्चों ने खाई चूहा मार दवा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां आंगनबाड़ी केंद्र में रखी चूहा मार दवा बच्चों की पहुंच में होना भारी पड़ गया। खेल-खेल में बच्चों ने ये दवा खा ली, जिससे एक ही परिवार के पांच बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
Trending Videos
मामला मोहगांव जनपद के रामकिरिया पंचायत के छपरा टोला आंगनबाड़ी केंद्र का है। मासूम बच्चे केंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान वहां रखी चूहा मार दवा बच्चों ने मिठाई समझकर खा ली। कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई और उनकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सहायिका ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद सभी बच्चों को निजी ऑटो से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
ये भी पढ़ें: Guna News: थाने के सामने खाकी पर हमला, आधी रात हंगामा कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मी को पीटा, तीन गिरफ्तार
जिला अस्पताल के डॉ. विजय धुर्वे के मुताबिक सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही घुघरी एसडीएम सचिन जैन सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों के हालचाल जाने।
प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम सचिन जैन ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बीमार बच्चों में सचिन (3 वर्ष), समर (9 वर्ष), शिवन्या (3 वर्ष), कृतिका (5 वर्ष) और डेढ़ वर्षीय दीप्ति शामिल हैं। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं लेकिन इस घटना ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कमेंट
कमेंट X