सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ₹13 Crore PDS Rice Milling Scam Uncovered in Niwas, Four Rice Mills Sealed

Mandla News: पीडीएस चावल घोटाले का पर्दाफाश, निवास की छह राइस मिलों में 13 करोड़ की गड़बड़ी, चार को किया सील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पीडीएस में चावल की कमी की जांच में निवास विकासखंड के मनेरी क्षेत्र की छह राइस मिलों में कस्टम मिलिंग घोटाला सामने आया। करीब 13 करोड़ रुपये मूल्य का चावल गायब या अमानक मिला। चार मिलें सील, जांच जारी है। 

₹13 Crore PDS Rice Milling Scam Uncovered in Niwas, Four Rice Mills Sealed
मिलों को सील करने की कार्रवाई करती प्रशासन की टीम
विज्ञापन

विस्तार

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण में आ रही चावल की कमी की शिकायतों के बाद प्रशासन की जांच में बड़ा कस्टम मिलिंग घोटाला सामने आया है। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में निवास विकासखंड के मनेरी क्षेत्र की छह राइस मिलों में गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं उजागर हुई हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब 13 करोड़ रुपये मूल्य का चावल गायब है या अमानक स्थिति में पाया गया है।

Trending Videos


जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला आपूर्ति विभाग और संबंधित एजेंसियों ने नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से कस्टम मिलिंग के लिए दी गई धान की जांच कराई। जिला आपूर्ति अधिकारी संत कुमार भलावी के अनुसार दिसंबर 2024 में मिलर्स को पीडीएस के लिए धान आवंटित की गई थी। अनुबंध की शर्तों के मुताबिक मिलर्स को तीन माह के भीतर तय मात्रा में चावल जमा करना था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद कई मिलों ने चावल जमा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से नाराज युवक ने पंचायत कार्यालय में लगा दी आग, देखें VIDEO

12 से 17 दिसंबर के बीच की गई भौतिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मनेरी स्थित मेकल इंडस्ट्रीज में जहां 5,470 क्विंटल चावल जमा होना चाहिए था, वहां 5,357 क्विंटल पोल्ट्री फीड पाया गया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि चावल को जानबूझकर हटाकर उसकी जगह अमानक सामग्री रखी गई। इसी तरह दुर्गा फूड प्रोडक्ट राइस मिल में जांच के दौरान 9,533 क्विंटल चावल पूरी तरह गायब मिला। शारदा इंडस्ट्रीज और श्री इंडस्ट्रीज जांच के समय बंद पाई गईं, जिससे संदेह और गहरा गया। व्हाइट ग्रेन एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड में भी 2,484 क्विंटल चावल की भारी कमी दर्ज की गई।

इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मेकल इंडस्ट्रीज, दुर्गा फूड प्रोडक्ट, शारदा इंडस्ट्रीज और श्री इंडस्ट्रीज को सील कर दिया है। शेष दो मिलों की भूमिका की भी विस्तृत जांच की जा रही है। जिला आपूर्ति विभाग ने पूरी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी है। अधिकारियों का कहना है कि कलेक्टर के निर्देश के बाद संबंधित मिलर्स के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने पीडीएस व्यवस्था की निगरानी और पारदर्शिता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed