{"_id":"687cb7ced996cba8610bbf77","slug":"bjp-mandal-vice-president-murder-case-video-with-female-friend-goes-viral-police-investigating-from-every-angle-mandsaur-news-c-1-1-noi1351-3187648-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता हत्याकांड: महिला मित्र के साथ वीडियो वायरल, गले-मुंह पर बर्बरता का निशान, हर पहलू खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता हत्याकांड: महिला मित्र के साथ वीडियो वायरल, गले-मुंह पर बर्बरता का निशान, हर पहलू खंगाल रही पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: मंदसौर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार
नाहरगढ़ थाना प्रभारी प्रभात गौड़ ने बताया कि श्यामलाल हत्याकांड की जांच गंभीरता से की जा रही है। मृतक के गले और मुंह पर धारदार हथियार के पांच निशान मिले हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
मृतक श्यामलाल धाकड़
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगोरिया बड़ा निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ हत्याकांड की पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के हाथ कई अहम जानकारियां लगी हैं। अपराधी ने श्यामलाल को बेहद निर्ममता से मौत के घाट उतारा है। जांच में मृतक के गले और मुंह पर धारदार हथियार से करीब पांच निशान पाए गए हैं। कमरे की दीवारों पर खून के धब्बे भी इस घटना की पुष्टि करते हैं।
सूत्रों के अनुसार, श्यामलाल की अंतिम बार किसी महिला से बातचीत हुई थी। सोशल मीडिया पर इस महिला के साथ उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की विधानसभा में उनके करीबी भाजपा नेता की हत्या होने के कारण पुलिस इस मामले को जल्द सुलझाने का प्रयास कर रही है। खुद एसपी अभिषेक आनंद, एसडीओपी नरेन्द्र सोलंकी, कीर्ति बघेल सहित पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। महिला एंगल सामने आने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन अब तक उससे कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
दोस्तों से भी की गई पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड के बाद पुलिस ने मृतक श्यामलाल के दोस्तों अर्जुन धाकड़, रामनिवास पाटीदार और बाबू धाकड़ से भी पूछताछ की है। इसमें मृतक की दिनचर्या और उसके नए-पुराने दुश्मनों के बारे में जानकारी ली गई। वहीं, मादक पदार्थों से जुड़ी मुखबिरी के संबंध में भी पूछताछ की गई है। बताया जाता है कि घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मृतक की पत्नी से भी अलग-अलग एंगल से बातचीत का प्रयास किया। हालांकि कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।
ये भी पढ़ें: 'आओ तुम्हारा टेंपरेचर चेक करूं', राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक की छात्राओं से गंदी बात; गलत तरह से छूता है
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा में
श्यामलाल हत्याकांड में पुलिस की जांच का एक एंगल अवैध संबंध भी बताया जा रहा है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और मृतक रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। महिला का सोशल मीडिया अकाउंट भी काफी चर्चित है। वीडियो में "लॉन्ग ड्राइव पे चल..." गाने के साथ-साथ "जिगर इतना रखती हूं लाल... कांड करके भी अंजाम की फिक्र नहीं करती... हल्के में मत लेना, मैं सोचती गैंगस्टर की तरह हूं..." जैसे कैप्शन और डायलॉग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा और बालक के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, फिर कर दी हत्या
हर एंगल से कर रहे जांच
नाहरगढ़ थाना प्रभारी प्रभात गौड़ ने बताया कि पुलिस श्यामलाल हत्याकांड में हर एंगल से गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक के गले और मुंह पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जो जांच का प्रमुख आधार हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X