{"_id":"66bf85fd910bdeb08b0d5d6f","slug":"mandsaur-news-thieves-who-broke-into-a-ration-shop-fled-leaving-their-partner-behind-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: राशन की दुकान से गेहूं और चावल चोरी करके चले गए साथी, अंदर सोते रह गए तूफान सिंह, पहुंचे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: राशन की दुकान से गेहूं और चावल चोरी करके चले गए साथी, अंदर सोते रह गए तूफान सिंह, पहुंचे जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार
कहावत है कि काम के समय आराम ठीक नहीं। चोरी करने आए बदमशों का एक साथी दुकान के अंदर ही सो गया, जिसकी भनक आरोपियों को नहीं लगी और वे उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
दुकान में सो रहा चोरी का आरोपी तूफान सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने राशन की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से 17 क्विंटल गेहूं और चावल की चोरी करके फरार हो गए। इस दौरान उनका एक साथी नशे की हालत में वहीं सो गया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो आरोपी को अंदर ही बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
Trending Videos
मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में गुरुवार-शुक्रवार की रात शासकीय राशन की दुकान से बदमाश 17 क्विंटल गेहूं और चावल की चोरी कर फरार हो गए। इस दौरान चोरी करने आए बदमशों का एक साथी दुकान के अंदर ही सो गया, जिसकी भनक आरोपियों को नहीं लगी और वे उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब पी हुई थी, जिससे उसको नींद आ गई। सुबह जब ग्रामीणों ने राशन दुकान का ताला टूटा और अंदर आरोपी को गहरी नींद में सोते हुए देखा तो ग्रामीणों ने आरोपी को दुकान के अंदर कैद कर सेल्समैन को मोबाइल पर जानकारी दी। सेल्स एजेंट की सूचना पर शामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ शामगढ़ थाना ले गई। थाने पर खाद्य और आपूर्ति विभाग के रघुराज सिंह डोडिया ने बताया कि स्टॉक का मिलान करने के बाद 17 क्विंटल गेहूं चावल का स्टॉक कम आ रहा है। जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मामले में शामगढ़ टिआई बीएस अलावा ने रात में थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव स्थित शासकीय राशन की दुकान का अज्ञात चोर ताला तोड़कर राशन चुरा ले गए। इस दौरान उनका एक साथी दुकान के अंदर ही सो गया था। जिसे शुक्रवार सुबह हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम तूफान सिंह बंजारा निवासी ग्राम ओड़वा का होना बताया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X