सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur Road Accident Pickup driver along with three friends died one injured in a head-on collision vehicles

Mandsaur Road Accident: दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों सहित पिकअप चालक की मौत, एक घायल

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में स्कार्पियो सवार तीन दोस्तों सहित पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक घायल का मंदसौर जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है।

Mandsaur Road Accident Pickup driver along with three friends died one injured in a head-on collision vehicles
मृतक युवक और क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर में शामगढ थाना क्षेत्र के ग्राम बर्डिया पूना से देवरी गांव के बीच बुधवार-गुरुवार की रात करीब 12 से एक बजे के बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रॉन्ग साइड से आ रहे स्कॉर्पियो एमपी-14 जेडएल- 9680 के चालक ने सामने से आ रहे लोडिंग पिकअप आरजे-17 जिए-8600 को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कार्पियो सवार शंकर सिंह उम्र 25 वर्ष, गोविंद सिंह उम्र 25 वर्ष और बालू सिंह उम्र 25 तीनों निवासी भामखेड़ी तहसील गरोठ जिला मंदसौर व पिकअप चालक सूरजमल प्रजापति उम्र 37 वर्ष निवासी झालावाड़ चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


वहीं, पिकअप में सवार संतोष कुमार पिता नंदलाल जैन उम्र 38 वर्ष घायल हो गया, जिसे शामगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर रेफर कर दिया गया। जहां घायल संतोष का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामगढ़ थाना प्रभारी उदय सिंह अलावा ने बताया की स्कॉर्पियो सवार तीनों दोस्त किसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे जबकि पिकअप चालक भवानी मंडी से मैथी दाना लेकर जावरा जिला रतलाम मंडी जा रहा था। पुलिस ने शवों को शामगढ़ सिविल हॉस्पिटल के मर्चुरी रूम में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद इन्हें परिजन को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed