सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur young man died drowning in water accumulated under bridge accident happened negligence municipality

Mandsaur News: अंडर ब्रिज में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत, नगर पालिका की लापरवाही से हुआ हादसा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

अंडर ब्रिज में जमा पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। लोगों ने नगर पालिका की लापरवाही से हादसा होना बताया।

Mandsaur young man died drowning in water accumulated under bridge accident happened negligence municipality
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले में मंगलवार रात शहर के मिड इंडिया अंडर ब्रिज में भरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह जब अंडर ब्रिज में जमा पानी कम हुआ तब शव दिखा। सूचना पर सीएसपी व कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भिजवाया गया। 

Trending Videos


मंदसौर में बीती रात हुई झमाझम बारिश के कारण मिड इंडिया अंडर ब्रिज में पानी भर गया था, जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। उसके बावजूद भी कुछ लोग ब्रिज से निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी का परिणाम रहा कि ब्रिज में जमा पानी में रात में एक युवक डूब गया। सुबह जब ब्रिज में पानी कम हुआ तब शव उतराता नजर आया। ब्रिज में शव होने की सूचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह सहित कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। मृतक की जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान मोहित उर्फ मुस्सा निवासी खिलचिपुरा हाल मुकाम 500 क्वॉर्टर टिगरिया मंदसौर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जब से अंडर ब्रिज बना, तब से हो रहे हादसे
मंदसौर नगर पालिका ने जब से मिड इंडिया अंडर ब्रिज का निर्माण करवाया है, तब से ही यहां जल जमाव और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गर्मी के दिनों में भी ब्रिज के अंदर जलजमाव की स्थिति बनी रही, जिससे काई जमने से कई वाहन चालक स्लिप होकर घायल हो गए। 

नगर पालिका के प्रयास नाकाफी
नगर पालिका द्वारा अंडर ब्रिज से पानी निकालने के लिए एक मोटर पंप लगाया गया था, लेकिन यह प्रयास नाकाफी साबित हुआ। पानी का स्तर बढ़ता गया और अंततः अंडर ब्रिज में पानी का भराव बढ़ गया। इस हादसे ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिड इंडिया अंडर ब्रिज बनने के बाद से ही समस्याओं को लेकर क्षेत्र वासियों ने कई बार ज्ञापन सोपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। लेकिन नगर पालिका ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। आज नगर पालिका की लापरवाही के कारण ही अंडर ब्रिज में हुए जलजमाव ने एक युवक की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed