सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic accident, young man jumped into well to save teenager who had gone to graze goats, both died

दर्दनाक: रिश्ता न दोस्ती, बच्चे को बचाने युवक ने कुएं में लगा दी छलांग, दोनों ही नहीं आ सके बाहर, डूबने से मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Fri, 01 Aug 2025 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर के पिपलिया कराड़िया गांव में संदीप कुएं में गिरा, उसे बचाने कूदे कमलेश की भी डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने हादसे पर शोक जताया है। वहीं, एक किसान नेता ने परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की मांग की है।
 

Tragic accident, young man jumped into  well to save teenager who had gone to graze goats, both died
संदीप चंद्रवंशी और कमलेश वाल्मीकि की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पिपलिया कराड़िया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बकरियां चराने गए एक बच्चा कुएं में गिर गया, जिसे बचाने के लिए युवक ने खुद भी कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों की मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, पिपलिया कराड़िया निवासी 15 वर्षीय संदीप चंद्रवंशी गुरुवार को गांव के पास बकरियां चराने गया था। इस दौरान वह एक कच्चे कुएं से पानी पीने उतरा और पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। संदीप को डूबता देख 30 वर्षीय कमलेश वाल्मीकि ने उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। टीआई प्रभात गौड़ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल है। दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने जताया शोक
मल्हारगढ़ विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इस दुखद हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि “मल्हारगढ़ विधानसभा के गांव पिपलिया कराड़िया में कमलेश वाल्मीकि और संदीप चंद्रवंशी की कुएं में डूबने से मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान दें और परिजनों को संबल प्रदान करें।

ये भी पढ़ें:  'मेरे फूफा को तालाब में धक्का दिया, देखते-देखते वो डूब गए', बच्चे ने सुनाई आंखों देखी; हादसा हत्या में बदला

जोकचंद ने की आर्थिक सहायता देने की मांग
मल्हारगढ़ विधानसभा के किसान नेता श्यामलाल जोकचंद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “पिपलिया कराड़िया गांव में पानी पीने कुएं में डूब रहे संदीप चंद्रवंशी को बचाने के लिए कमलेश वाल्मीकि भी कूद गया। दोनों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। शासन-प्रशासन से मांग करता हूं कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

ये भी पढ़ें:  कैंसर की बीमारी, दोस्तों को पत्र लिखकर कहा-मुझे नाचते हुए विदा करना; पांच साल बाद मौत; बैंड की धुन पर नाचा यार

आदेश के बाद भी कुओं की नहीं बनाई गई मुंडेर
यह कोई पहला मामला नहीं है जब बिना मुंडेर के कुएं ने किसी की जान ली हो। इसके पूर्व भी मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ही एक कार बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई थी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने बिना मुंडेर वाले कुओं की मुंडेर बनाने के आदेश जारी किए थे। लेकिन, जिले में कई स्थानों पर कुओं की मुंडेर नहीं बनाई गई। यही कारण है कि गुरुवार को एक बार फिर दो की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: 'मैं जा रही हूं', जिस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, वो HC का जज बना तो महिला जज ने दिया इस्तीफा; भावुक कर देगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed