फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   morena-accident-tractor-trolley-collision-auto many killed

मुरैना सड़क हादसा: पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की मौत; मासूम बच्ची समेत पांच घायल

Mon, 13 Jul 2026 02:40 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Jul 2026 02:40 PM IST
सार

मुरैना में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पांच अन्य घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है।  

विज्ञापन
morena-accident-tractor-trolley-collision-auto many killed
मुरैना में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार को पत्थरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना माता बसैया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सुबह करीब 10:30 बजे हुई।
विज्ञापन


ये हैं मृतकों के नाम
उन्होंने बताया कि पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बनमोर से माता बसैया मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई। माता बसैया पुलिस स्टेशन के प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि इस टक्कर में महेंद्र राठौर (50), मनोरमा राठौर (45) और ऑटो रिक्शा चालक रामकेश (26) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दो साल की बच्ची समेत पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Datia By Election: दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, दिग्विजय के 'चल हट' बयान पर गरमाई सियासत
विज्ञापन
विज्ञापन


तोमर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या पत्थरों का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed