सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News: Supporters clash ahead of Ambedkar Jayanti rally, minor dispute turns into violence

Morena News: बाबा साहब की जयंती पर रैली से पहले आपस में भिड़े समर्थक, मारपीट में बदला मामूली विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

आज डॉ. भीमराव आंबेडकर की रैली से पहले शहर में बाबा साहब के समर्थकों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। फिलहाल पुलिस हुड़दंगियों की पहचान करने में लगी है।

Morena News: Supporters clash ahead of Ambedkar Jayanti rally, minor dispute turns into violence
रैली से पहले आंबेडकर समर्थकों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरैना में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की रैली से पहले माहौल उस समय बिगड़ गया, जब समर्थकों के बीच आपसी विवाद मारपीट में बदल गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के एमएस रोड का बताया जा रहा है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रैली की तैयारियों के बीच अचानक विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: Sidhi: आंबेडकर जयंती पर अमिलिया में मचा बवाल, 50 नकाबपोशों ने घर में घुसकर की मारपीट, थाने में भी मचाया उपद्रव

गौरतलब है कि मुरैना के सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुरैना-श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने भी बेनीपुरा क्षेत्र में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने इसे बाबा साहेब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बताते हुए कहा कि उनके संघर्ष, न्याय, समता और मानवीयता के सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed