सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Woman dies and husband injured in hit and run accident

Indore News: शादी की शॉपिंग बनी आखिरी सफर, बेकाबू वाहन ने उजाड़ दी एक और गृहस्थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 20 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर के रेडीमेड कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में सुखलिया निवासी रेखा जैन की मौत हो गई और उनके पति राजेश जैन घायल हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर के समय दंपति शादी की खरीदारी कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे।

Indore news Woman dies and husband injured in hit and run accident
रेखा जैन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में एक महिला ने अपनी जान गंवा दी जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुखलिया निवासी रेखा जैन और उनके पति राजेश जैन रविवार की रात अपनी एक्टिवा गाड़ी से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
Trending Videos


राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी भीषण थी कि पति और पत्नी दोनों सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और राजेश जैन को संभालते हुए दोनों को पास के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एमवाय अस्पताल भेज दिया गया। वहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने रेखा जैन को मृत घोषित कर दिया जबकि राजेश जैन का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की खरीदारी कर लौट रहा था परिवार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दंपति बाजार से खरीदारी करने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। परिवार के किसी करीबी के यहां आगामी 27 अप्रैल को विवाह समारोह प्रस्तावित था जिसके लिए वे कपड़े खरीदने गए थे। मृतक रेखा जैन के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हीरानगर पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी का सुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed