सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A teacher conducting a census was surrounded by dogs and taken to the hospital covered in blood.

Morena News: जनगणना कर रहे शिक्षक को कुत्तों ने घेरा, खून से लथपथ हालत में पहुंचा अस्पताल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक राम अवतार धाकड़ पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक का अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना के बाद कर्मचारियों में डर का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है।

A teacher conducting a census was surrounded by dogs and taken to the hospital covered in blood.
घटना हालत में शिक्षक अस्पताल पहुंचा
विज्ञापन

विस्तार

मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान एक शिक्षक पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना सामने आई है। घटना कहारपुरा पंचायत की है, जहां प्रगणक के रूप में ड्यूटी कर रहे शिक्षक राम अवतार धाकड़ पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।



जानकारी के अनुसार अवतार धाकड़ जनगणना के लिए घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने उनके पैर पर कई जगह काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर शिक्षक को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-छात्रा की मौत के 3 महीने बाद हॉस्टल मालिक ने की आत्महत्या, पत्नी बोली- पुलिस पूछताछ और धमकियों से थे परेशान
विज्ञापन


घायल अवस्था में शिक्षक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़गढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। घटना की सूचना मिलते ही जनगणना कार्य के सुपरवाइजर मुकेश सरल ने तहसीलदार को पूरे मामले से अवगत कराया। घटना के बाद जनगणना कर्मचारियों में डर और दहशत का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि गांवों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे फील्ड में काम करना जोखिम भरा हो गया है।


वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार आवारा कुत्ते लोगों और बच्चों पर हमला कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed