{"_id":"69107b1d9e583c873d0f900c","slug":"two-teenagers-escaped-from-the-ban-stop-centre-cctv-found-to-be-switched-off-morena-news-c-1-1-noi1227-3608916-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena News: वन स्टॉप सेंटर से भागी दो किशोरी, सीसीटीवी मिले बंद,पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: वन स्टॉप सेंटर से भागी दो किशोरी, सीसीटीवी मिले बंद,पुलिस तलाश में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार
वन स्टॉप सेंटर से दो किशोरी भाग गई,जैसे ही मामले की सूचना महिला बाल विकास विभाग को मिली तो अफरा तफरी मच गई। महिला बाल विकास और वन स्टॉप केंद्र प्रभारी ने दोनों किशोरियों के लापता होने की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।
मुरैना का वन स्टॉप सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुरैना के वन स्टॉप सेंटर से दो किशोरी भाग गई हैं। जब ये घटना हुई उस समय सेंटर के कैमरे बंद थे। इस वजह से घटना की मौका स्थिति के बारे में पुलिस को जांच करने में परेशानी हो रही है। नाबालिगों के भागने के बारे में जानकारी पुलिस को दे दी गई है। किशोरियों के लापता होने की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों ही किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कमिश्नर कॉलोनी स्थित वन स्टॉप सेंटर की है।वन स्टॉप सेंटर से दो किशोरी भाग गई,जिसमें से एक किशोरी सतना जिले की बताई जा रही है। उसका बाल विवाह किया जा रहा था। वो विवाह नहीं करना चाहती थी। यही वजह है कि उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। अब उसे परिजनों को सुपुर्द किया जाना था लेकिन उससे पहले ही वह रात के अंधेरे में भाग गई। दूसरी किशोरी की बात की जाए तो, नगरा थाना क्षेत्र भी बताई जा रही है। जो बीते रोज ही वन स्टाप सेंटर में आई थी।
ये भी पढ़ें-खून का बदला खून: डबल मर्डर के आरोप में बेटा गया जेल, पिता की बदमाशों ने गोली मार कर कर दी हत्या
उसके बाद 24 घंटे भी वन स्टाप सेंटर में नहीं ठहरी और फरार हो गई। खास बात यह है कि वन स्टाप सेंटर में लगे कैमरे बंद पड़े थे।यही वजह है कि अब इन दोनों किशोरियों को ढूंढना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस ने दोनों ही किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
उधर महिला बाल विकास के अधिकारियों ने भी वन स्टॉप सेंटर में नए कैमरे लगवाने शुरू कर दिया है, लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्या आप वन स्टाफ केंद्र प्रभारी इंतजार कर रहे थे।कि कोई घटना हो उसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर के नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदोलिया का कहना है कि कि टीम घटित करके उनकी तलाश की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X