सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Board 12th Result 2026 muskan rawat Second Rank Despite Poverty Inspiring Story from Chhatarpur

MP Board Result 12th: छतरपुर की मुस्कान ने रचा इतिहास, कला संकाय में दूसरे स्थान पर रहीं; माता-पिता हुए खुश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Board Result 12th: मुस्कान ने 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्कूल परिसर में भी उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

MP Board 12th Result 2026 muskan rawat Second Rank Despite Poverty Inspiring Story from Chhatarpur
मुस्कान रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार (15 अप्रैल) को सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस बार कला संकाय में दूसरे स्थान पर छतरपुर की मुस्कान रावत रहीं। 



कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होते ही मुस्कान रावत के घर में खुशी का माहौल छा गया। परिवार के सदस्य गर्व से झूम उठे। माता-पिता ने बेटी को फूल-मालाओं से सजाकर और मिठाई खिलाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया। मोहल्ले और रिश्तेदारों का भी बधाई देने के लिए घर पर तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पढ़ें: कैसे रहे 10वीं और 12वीं के नतीजे, किस संकाय में किसने किया टॉप; ग्राफिक्स से समझें परिणाम

छतरपुर के उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययनरत मुस्कान ने 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्कूल परिसर में भी उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेहनत और अनुशासन का परिणाम
मुस्कान की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रमुख रहा। उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।जिले के इन होनहार छात्रों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में छतरपुर शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed