{"_id":"69b1b85253caca1d9905b3a3","slug":"mp-chhatarpur-fire-in-transformer-factory-police-start-investigation-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: छतरपुर में ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में भीषण आग, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: छतरपुर में ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में भीषण आग, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: Nitin Gautam
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में आग लगने की घटना हुई है। आग इतनी विकराल थी कि इसने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल दमकल विभाग की गाड़ियां आग को काबू करने में जुटी हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर की घटना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र की पड़रिया चौकी अंतर्गत ग्राम पड़रिया में स्थित एक ट्रांसफॉर्मर निर्माण एवं रिपेयर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में उसने विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
क्या है मामला
Trending Videos
क्या है मामला
- जानकारी के अनुसार फैक्ट्री थाने से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आग लगने की सूचना मिलते ही पड़रिया चौकी प्रभारी कमला सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक आग इतनी भीषण है कि उसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही हैं। फैक्ट्री में ट्रांसफॉर्मर से जुड़े सामान और ऑयल होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग के कारण आसपास के खेतों और फसलों को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
- घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक समय में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के सामने उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।
- पुलिस और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन का कहना है कि आग पर नियंत्रण के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X