फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Four-year-old boy drowns in a five-foot-deep septic tank that was open for four months

MP: चार माह से खुले पांच फीट गहरे सेप्टिक टैंक में डूबने से चार साल के मासूम की मौत, ननि-मकान मालिक की अनदेखी

Sat, 15 Aug 2026 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Aug 2026 09:27 PM IST
सार

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में चार वर्षीय जैनुल पठान की खुले सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। चार महीने से पांच फीट गहरा गड्ढा खुला पड़ा था। खेलते समय लापता बच्चे का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर लापरवाही के मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
MP: Four-year-old boy drowns in a five-foot-deep septic tank that was open for four months
भोपाल में चार साल के मासूम की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के निशातपुरा इलाके में तंत्र और मकान मालिक की अनदेखी ने एक 4 वर्षीय मासूम की जान ले ली। करोंद स्थित एहसान नगर में शुक्रवार शाम खेलते-खेलते लापता हुए जैनुल पठान का शव शनिवार तड़के घर के पास ही बन रहे एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। टैंक में 5 फीट गहरा पानी भरा था, जिसमें डूबने से बच्चे की सांसें थम गईं।
विज्ञापन


एक महीने पहले भोपाल आया था परिवार
मूल रूप से रायसेन जिले के सिलवानी निवासी राशिद पठान राजमिस्त्री (चुनाई-प्लास्टर) का काम करते हैं। वे अपने परिवार का बेहतर भविष्य संवारने और कारोबार की तलाश में महज एक महीने पहले ही भोपाल के एहसान नगर में शिफ्ट हुए थे। उनका 4 वर्षीय बेटा जैनुल पठान स्थानीय स्कूल में किंडरगार्टन का छात्र था।
विज्ञापन


मासूम की चप्पल ने खोला राज
शुक्रवार शाम जैनुल घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक ओझल हो गया। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो घबराए परिजनों ने निशातपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और परिजन रात भर बच्चे को तलाशते रहे। शनिवार तड़के जब घर के पास बने निर्माणाधीन गड्ढे के पास खोजबीन की गई, तो वहां का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। टैंक के मुहाने पर मासूम की एक चप्पल पड़ी थी, जबकि दूसरी चप्पल 5 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे के भीतर तैर रही थी। गोताखोरों व पुलिस की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'दो किमी दूर भेजा तो पढ़ाई छोड़ देंगे': सीहोर में स्कूल मर्ज करने के फैसले का विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे


चार महीने से मौत का कुआं बना खुला गड्ढा
स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान मालिक ने करीब 4 महीने पहले सेप्टिक टैंक बनाने के लिए 5 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया था। निर्माण कार्य बीच में ही रोककर इस जानलेवा गड्ढे को न तो ढका गया और न ही वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए। बारिश के पानी से भरा यह टैंक सीधे तौर पर हादसों को न्योता दे रहा था।

मकान मालिक पर कसेगा शिकंजा
निशातपुरा थाना पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निर्माणाधीन स्थल पर पाई गई इस घोर लापरवाही को लेकर मर्ग कायम कर लिया गया है। जांच के आधार पर दोषी मकान मालिक व जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed