फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp madhya pradesh khandwa school question paper kareena kapoor khan and saif ali khan son name:

MP: अब परीक्षा में पूछा जाने लगा करीना कपूर के बेटे का नाम, जानें कहां के स्कूल ने बच्चों से पूछा ये सवाल

Fri, 24 Dec 2021 02:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 02:39 PM IST
सार

खंडवा के निजी स्कूल ने प्रश्न-पत्र में एक ऐसा सवाल पूछ लिया कि पढ़कर सभी चौंक गए।  कक्षा छठी के बच्चों से करीना कपूर के बेटे का नाम पूछ लिया गया, जब प्रश्न पत्र पालक-शिक्षक संघ तक पहुंचा तो उन्होंने शिक्षा विभाग सहित जिला प्रशासन से शिकायत की है। 

विज्ञापन
mp madhya pradesh khandwa school question paper kareena kapoor khan and saif ali khan son name:
MP Khandwa School:कक्षा छठी के बच्चों को दिया गया प्रश्न पत्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खंडवा के निजी स्कूल ने प्रश्न-पत्र में एक ऐसा सवाल पूछ लिया कि पढ़कर सभी चौंक गए। दरअसल कक्षा छठी के बच्चों से टर्म एग्जाम में करीना कपूर के बेटे का नाम पूछ लिया गया, जब प्रश्न पत्र पालक-शिक्षक संघ तक पहुंचा तो उन्होंने आपत्ति जताई और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों सहित जिला प्रशासन से शिकायत की है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल को नोटिस देने की बात कही गई है। मामला सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खंडवा के एकेडमिक हाईट पब्लिक स्कूल में कक्षा छठी की टर्म एग्जाम चल रही थी। बच्चों का सामान्य ज्ञान का पेपर था। इसमें एक सवाल ये भी पूछा गया कि करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम क्या है। जब बच्चों के पालक-शिक्षक संघ को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने ऐसे सवाल पूछे जाने पर आपत्ति जताई। इसे गंभीर मामला बताते हुए शिक्षा विभाग के आला अफसरों को शिकायत कर दी। 

विज्ञापन

संघ के एक सदस्य का कहना है कि स्कूल को यदि सवाल पूछना ही था तो देश के महापुरुषों या बलिदानियों को लेकर पूछ लेते, अब क्या बच्चों को यह भी ध्यान रखना होगा कि फिल्म स्टार के बच्चों का नाम क्या है। जिला प्रशासन को भी मामले से अवगत कराया और स्कूल पर कार्रवाई करने की मांग की। शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि आपत्ति मिली है, इस मामले में संबंधित स्कूल को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed