सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Mohan Yadav meets PM Narendra Modi, briefs him on Farmer Welfare Year activities

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से अवगत कराया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priya Verma Updated Mon, 16 Mar 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के तहत चल रही गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी साझा की।
 

MP News: CM Mohan Yadav meets PM Narendra Modi, briefs him on Farmer Welfare Year activities
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी।

Trending Videos


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री को बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि विकास को गति देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत कृषि, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी सहित करीब 16 विभागों को जोड़कर समन्वित तरीके से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसान, महिला, गरीब और युवा इन चारों वर्गों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसान कल्याण वर्ष के माध्यम से किसानों को नई योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Indore News: सराफा चौपाटी में दिखा सिलिंडर की किल्लत का असर, कई ठेले गायब, दुकानों में इंडक्शन पर बने व्यंजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए आगे भी इसी दिशा में काम करने का मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश में निवेश, रोजगार और किसान कल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद भवन का भ्रमण भी किया और विभिन्न सांसदों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने और कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed