सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Congress stages protest over LPG shortage, tries lighting stove with pipe in drain, targets government

Sehore news: नाली में पाइप डालकर चूल्हा जलाने का प्रयास, गैस की किल्लत पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, सरकार को घेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 08:17 AM IST
विज्ञापन
सार

घरेलू गैस सिलिंडरों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में कमी को लेकर शहर कांग्रेस ने रविवार को कोतवाली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के एक पुराने बयान पर कटाक्ष करते हुए गैस संकट को लेकर नाराजगी जताई।

Sehore: Congress stages protest over LPG shortage, tries lighting stove with pipe in drain, targets government
कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घरेलू रसोई गैस की कमी और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर शहर कांग्रेस ने रविवार को कोतवाली चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव और नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस संकट को लेकर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

Trending Videos




कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलिंडरों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में कमी के कारण आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाली से गैस बनाने वाले पुराने बयान पर व्यंग्य करते हुए अनोखा प्रदर्शन भी किया। कार्यकर्ताओं ने नाली में पाइप डालकर गैस चूल्हा जलाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब सरकार के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नाली से गैस बनाने की बात कही जाती है तो इसकी जमीनी हकीकत भी सामने आनी चाहिए। यह प्रदर्शन उसी बयान पर कटाक्ष करने के लिए किया गया।

ये भी पढ़ें: MP News: चुनावी रंजिश का खौफनाक अंजाम, सागर में पिता की हत्या, बेटे को भी पीटकर किया अधमरा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि देश की जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है और अब घरेलू गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जनता को भ्रमित करने के बजाय रसोई गैस की कमी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता का गुस्सा और बढ़ेगा।

नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम लोगों की मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडरों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और कई जगहों पर समय पर आपूर्ति नहीं हो पा रही है। राठौर ने मांग की कि सरकार तत्काल गैस आपूर्ति को सुचारु करे और कीमतों पर नियंत्रण लगाए, ताकि आम परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस संकट को लेकर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस की किल्लत और महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं हुआ तो आने वाले समय में और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed