{"_id":"69cfb124a4740f2f8c02487f","slug":"mp-news-woman-beaten-brutally-in-name-of-exorcism-husband-watches-helplessly-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा इलाज?: झाड़फूंक के नाम पर महिला से मारपीट, लात-घूंसों से पिटती रही पत्नी और पति चुपचाप देखता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा इलाज?: झाड़फूंक के नाम पर महिला से मारपीट, लात-घूंसों से पिटती रही पत्नी और पति चुपचाप देखता रहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार
मैहर जिले के मझगवां गांव में अंधविश्वास के चलते महिला को “भूत भगाने” के नाम पर रिश्तेदारों ने बेरहमी से पीटा। पति की मौजूदगी में मारपीट हुई। महिला घायल हुई, इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।
मैहर में अंधविश्वास के नाम पर महिला से हिंसा की गई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगवां से अंधविश्वास और झाड़फूंक के नाम पर हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को “भूत भगाने” के नाम पर उसके ही रिश्तेदारों द्वारा बेरहमी से पीटा गया। घटना के दौरान महिला का पति भी मौके पर मौजूद था, लेकिन आरोपियों ने उसकी मौजूदगी में ही मारपीट की।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार फरियादी रामफल लोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी राजकुमारी लंबे समय से बीमार रहती थी। इसी दौरान उनके रिश्तेदार गया लोनी ने दावा किया कि वह झाड़फूंक के जरिए महिला को ठीक कर सकता है। 29 मार्च की सुबह करीब 11 बजे रामफल अपनी पत्नी को लेकर गया लोनी के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां “इलाज” के नाम पर गया लोनी ने महिला को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब सत्यम लोनी और बिटिला लोनी भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि बिटिला ने महिला को पकड़ लिया, जबकि गया और सत्यम ने मिलकर उस पर लगातार हमला किया। बाद में रामकांत और रामजस ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
अंधविश्वास बना हिंसा की वजह
थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते के मुताबिक, घटना की जड़ में अंधविश्वास है। बताया जा रहा है कि गया प्रसाद लोनी के परिवार में हाल ही में एक सदस्य की मौत हुई थी, जिसके बाद परिवार में यह धारणा बन गई कि मृतक की आत्मा भटक रही है और लोगों को परेशान कर रही है। इसी भ्रम के चलते महिला को “भूतबाधा” का शिकार मान लिया गया और झाड़फूंक के नाम पर उसके साथ मारपीट की गई।
ये भी पढ़ें- जब जवान की जगह खुद बजरंगबली ने दी हाजिरी, 'परेड वाले हनुमान जी' की कहानी कर देगी हैरान
महिला घायल, पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित महिला के हाथ, पैर और पीठ पर चोट के निशान पाए गए हैं। उसका इलाज अमरपाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X