सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Scindia and Khandelwal sidestep questions regarding the 'Cockroach Janata Party news in hindi

MP: कॉकरोच जनता पार्टी पर सवालों से बचे सिंधिया-खंडेलवाल, बोले- पीएम मोदी के साथ खड़ा है पूरा देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: Sabahat Husain Updated Sat, 23 May 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी में भाजपा प्रशिक्षण शिविर के दौरान “कॉकरोच जनता पार्टी” पर पूछे गए सवालों से ज्योतिरादित्य सिंधि और हेमंत खंडेलवाल बचते नजर आए। सिंधिया ने मोदी सरकार के विजन पर जोर दिया, जबकि खंडेलवाल ने सोशल मीडिया राजनीति को अस्थायी बताया।

MP: Scindia and Khandelwal sidestep questions regarding the 'Cockroach Janata Party news in hindi
सिंधिया और खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शिवपुरी में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए। दोनों नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण शिविर के बाद दोनों नेताओं ने अलग-अलग मीडिया से बातचीत की। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर सवाल पूछे, लेकिन दोनों नेता इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बचते नजर आए।

क्या बोले सिंधिया?
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह इस विषय पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि देश की जनता पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथ मंथन भी किया है और भाजपा के सभी कार्यकर्ता व मंत्री इसी लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: छत्तीसगढ़ से लौट रहे परिवार की गाड़ी हादसे का शिकार, दो महिलाओं की हुई मौत, कई घायल

विज्ञापन

क्या बोले खंडेलवाल?
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सोशल मीडिया और जमीनी राजनीति में बड़ा अंतर होता है। कई बार कोई बात तेजी से वायरल होकर कुछ दिनों तक चर्चा में रहती है, लेकिन उसका प्रभाव लंबे समय तक नहीं टिकता। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल वर्षों से अपनी विचारधारा और संगठन के दम पर जनता के बीच काम कर रहे हैं।


केवल वही दल लंबे समय तक टिकते हैं, जो लगातार जनता से जुड़े रहते हैं। ऐसे में “कॉकरोच जनता पार्टी” की तुलना स्थापित राजनीतिक दलों से करना उचित नहीं है। इस दौरान भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चर्चा भी हुई। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने साथ में नाश्ता किया और संगठन की गतिविधियों व आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया। नेताओं की यह बंद कमरे वाली बैठक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed