MP Board 12th Result 2026: इकरार अहमद की बेटियों ने किया MP टॉप, पहली को मिले 485 अंक; दूसरी को हासिल हुए 479
MP Board 12th Result: छतरपुर के नौगांव की बेटियों ने जलवा बिखेर दिया। दो सगी बहने शाइस्ताह कुरैशी और शैवाह कुरैशी ने 12वीं होम साइंस में टॉप करके अपने मां-बाप का नाम रौशन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा के घोषित परिणामों में छतरपुर के नौगांव की दो सगी बहनों ने शानदार सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया। होम साइंस विषय में दोनों बहनों ने प्रदेश की मेरिट सूची में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। नौगांव स्थित गर्ल्स स्कूल की छात्रा बड़ी बहन शाइस्ताह कुरैशी ने 500 में से 485 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं उनकी छोटी बहन शैवाह कुरैशी ने 479 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया।
रिजल्ट मिलते ही खुशी का माहौल
जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और दोनों बहनों को अपनी सफलता की जानकारी मिली, घर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई खिलाकर और गले लगाकर बेटियों की इस उपलब्धि का जश्न मनाया। मोहल्ले और रिश्तेदारों का तांता भी बधाई देने के लिए घर पहुंचने लगा।
पढ़ें: कृषि संकाय में शिवपुरी का जलवा, पहले चार स्थान पर बेटियों का कब्जा; लहराया परचम
शिक्षकों ने जताया गर्व
स्कूल में भी हर्ष का माहौल रहा। शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनका कहना है कि शाइस्ताह और शैवाह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित रही हैं, और उनकी मेहनत का ही यह परिणाम है।
मेहनत और लगन बनी सफलता की कुंजी
दोनों बहनों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X