सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Diksha with familyAnamika Oswal to give up worldly life on November 9, Varghoda to leave city

Narsinghpur News: परिवार संग दीक्षा ले रही हैं अनामिका 9 नवंबर को त्यागेंगी सांसारिक जीवन, निकलेगा वरघोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर की अनामिका ओसवाल अपने पति दिनेश, बेटी हर्षिता और बेटे विधान के साथ 9 नवंबर को संन्यास लेंगी। दीक्षा समारोह गुदरी बाजार स्थित जैन मंदिर में आचार्य जिन पीयूष सागर के सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम से पूर्व वरघोड़ा यात्रा निकलेगी। समाज में उत्साह का माहौल है।

Diksha with familyAnamika Oswal to give up worldly life on November 9, Varghoda to leave city
परिवार के साथ लेगी सन्यास
विज्ञापन

विस्तार

शहर की अनामिका ओसवाल अपने पूरे परिवार के साथ सांसारिक जीवन को त्यागकर संन्यास ग्रहण करने जा रही हैं। इस अवसर पर 9 नवंबर को शहर में दीक्षार्थी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सकल जैन श्वेतांबर संघ द्वारा श्री मुनिसुब्रत स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर, गुदरी बाजार में सुबह 10:30 बजे से होगा।

Trending Videos


कार्यक्रम से पूर्व दीक्षार्थी परिवार का वरघोड़ा शहर की मुख्य सड़कों से निकाला जाएगा। यह यात्रा मेन रोड से बाहरी रोड तक निकाली जाएगी। समाज में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोलार में 11 एकड़ में 11 करोड़ से तैयार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, 25 को होगा लोकार्पण

पहले भी बेटी ने ली है दीक्षा
अनामिका ओसवाल, स्वर्गीय टीकमचंद ओसवाल और कमलाबाई ओसवाल की बेटी हैं। उनका विवाह महाराष्ट्र के धूलिया निवासी दिनेश कांकरिया से हुआ है। परिवार में उनकी एक बेटी पहले ही 2022 में दीक्षा लेकर ‘साध्वी शाश्वत निधि’ के रूप में आत्म साधना में रत है।
अब अनामिका अपने पति दिनेश, डॉक्टर बेटी हर्षिता और चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहे बेटे विधान के साथ संन्यास की ओर बढ़ रही हैं।

आचार्य जिन पीयूष सागर के सान्निध्य में दीक्षा
दीक्षा का आयोजन आचार्य श्री जिन पीयूष सागर के सान्निध्य में होगा। समाज ने बताया कि समारोह में संत विनम्रसागर महाराज, पुण्यवर्धन महाराज और गुणवर्धन महाराज भी उपस्थित रहेंगे। समाजजनों का कहना है कि यह शहर के लिए आध्यात्मिक और प्रेरणादायी अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed