Neemuch News: गणेश विसर्जन के दौरान नीमच में मासूम की डूबने से मौत, प्रशासन हरकत में आया
नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र में मोड़ी गांव के 13 वर्षीय ईश्वर मालवीय की खदान के गड्ढे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबकर मौत हो गई। हादसा तय विसर्जन स्थल से अलग जगह पर हुआ, जहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। पुलिस व गोताखोर शव की तलाश में जुटे रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र के गांव मोड़ी गांव के निवासी 13 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम चार बजे की है। बरखेड़ा कामलिया और मोड़ी गांव के बीच एक खदान के गड्ढे में भरे पानी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था, तभी ईश्वर पिता घीसालाल मालवीय (13) गहरे पानी में डूब गया। जैसे ही अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो जावद टीआई जितेंद्र वर्मा दल-बल के साथ पहुंचे और बालक के शव को ढूंढने के लिए गोताखोर बुलाए गए। देर शाम तक मृतक बालक के शव को ढूंढने के प्रयास जारी थे।
तय स्थान के अलावा अन्य जगह विसर्जन— जिला प्रशासन द्वारा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन के लिए कई जगह सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा व पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा शनिवार सुबह चल्दू नदी, मोरवन डेम आदि जगहों का निरीक्षण किया गया था, साथ ही सुरक्षा को लेकर दिशा—निर्देश दिए थे, जिस जगह पर हादसा हुआ है, वह जगह चिन्हिंत नहीं थी, न तो पुलिस की ड्यटी थी और न ही होमगार्ड की।
