{"_id":"68ba9b8bd22d752b690e3f10","slug":"five-people-including-the-block-medical-officer-were-swept-away-along-with-the-bolero-in-the-strong-current-of-the-river-the-villagers-saved-their-lives-by-throwing-a-rope-neemuch-news-c-1-1-noi1436-3368459-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सहित पांच व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बोलेरो सहित बहे, ग्रामीणों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सहित पांच व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बोलेरो सहित बहे, ग्रामीणों ने बचाई जान
Fri, 05 Sep 2025 04:31 PM IST
नीमच ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: नीमच ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 04:31 PM IST
सार
नीमच जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। बीएमओ सहित पांच लोग बोलेरो सहित उफनी नदी में बह गए। हालांकि लोगों ने रस्सी डालकर उन्हें बचा लिया। बता दें कि लगता बारिश से यहां की नदियां उफान पर हैं।
विज्ञापन
नीमच में बोलेरो सवार पांच लोग बहते-बहते बचे
- फोटो : AI@ChatGPT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच जिले में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। रपट, पुल-पुलियाओं जब उफान पर हो, उस वक्त पार न करने की जिला प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ही नियमों की अनदेखी कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। नदी उफान पर है, जिसे पार करते समय बोलेरो में सवार पांच लोगों उसमें बह गए।
विज्ञापन
गुरुवार को रतनगढ— जाट के बीच सांडा माताजी के पास गुंजाली नदी पर स्थित रपट पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद सिंगोली के ब्लॉक ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. राजेश मीणा ने बोलेरो निकालने की कोशिश की। तेज बहाव के कारण बोलेरो सहित बीएमओ डॉ. राजेश मीणा, डॉ. मोहन मुजाल्दे सहित सवार पांच लोग बह गए। करीब 500 मीटर दूरी तक बहते रहे और मदद की गुहार ग्रामीणों से लगाते रहे। आस—पास के ग्रामीणों ने रस्सी फेंक कर बीएमओ डॉ. राजेश मीणा सहित अन्य पांच व्यक्तियों को सकुशल निकाला गया। गुरुवार को बहती बोलेरो और बचाव कार्य का वीडियो वायरल हुआ है। बीएमओ डॉ. मीणा अन्य डॉक्टर के साथ जाट क्षेत्र में शासकीय कार्य से जा रहे थे। रपट पर पानी कम होने का इंतजार न करते हुए बीएमओ ने चालक से बोलेरो निकालने को कहा। गुंजादी नदी में उफान के कारण बोलेरो बह गई। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के संज्ञान में यह मामला आया है। इस मामले में नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
