{"_id":"68ff887208b3d3b8c207377f","slug":"omkareshwar-news-crocodile-spotted-again-in-narmada-ghat-area-causing-panic-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omkareshwar News: नर्मदा घाट क्षेत्र में फिर दिखा मगरमच्छ, अफरा-तफरी मची; नाविकों ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omkareshwar News: नर्मदा घाट क्षेत्र में फिर दिखा मगरमच्छ, अफरा-तफरी मची; नाविकों ने किया रेस्क्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार
ओंकारेश्वर में सोमवार को नर्मदा घाट पर श्रद्धालुओं ने मगरमच्छ का बच्चा देखा, जिससे हड़कंप मच गया। नाविक ने उसे सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को सौंपा। हाल में इस क्षेत्र में मगरमच्छों की मौजूदगी बढ़ी है। विभाग ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और तुरंत सूचना देने की अपील की है।
ओंकारेश्वर में फिर नजर आया मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कुछ दिन पहले घाट क्षेत्र की चट्टानों में दिखाई दिया मगरमच्छ अब दोबारा चर्चा में आ गया है। सोमवार सुबह घाट किनारे श्रद्धालुओं ने मगरमच्छ का छोटा बच्चा देखा, जिससे वहां अचानक अफरा-तफरी मच गई।
श्रद्धालुओं और नाविकों ने तुरंत अपनी नावें किनारे लगाईं और सतर्कता बरती। इस दौरान नाविक मुकेश वर्मा ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया। फिलहाल उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में दिखा मगरमच्छ, प्रशासन ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ महीनों से नर्मदा नदी के इस क्षेत्र में मगरमच्छों की मौजूदगी बढ़ी है। वे घाट क्षेत्र के किनारे, चट्टानों और झाड़ियों के आसपास बार-बार देखे जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को जल्द सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
वन विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घाट किनारे या पानी के अंदर अधिक न जाएं और किसी भी जलीय जीव को देखकर तुरंत सूचना विभाग को दें। ओंकारेश्वर की यह लगातार दूसरी घटना है, जब घाट क्षेत्र में मगरमच्छ दिखाई दिया है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि नर्मदा के इस हिस्से में अब मगरमच्छों की संख्या बढ़ रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X