{"_id":"6a3ce6c6da6a8c1ebc03adc2","slug":"rabid-monkey-attacks-14-year-old-boy-in-panna-tears-flesh-from-thigh-3-victims-in-48-hours-panna-news-c-1-1-noi1508-4433276-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पन्ना में मासूम पर किया पागल बंदर ने जानलेवा हमला, जांघ का मांस नोंचा; 48 घंटे में तीन को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पन्ना में मासूम पर किया पागल बंदर ने जानलेवा हमला, जांघ का मांस नोंचा; 48 घंटे में तीन को बनाया शिकार
Thu, 25 Jun 2026 05:05 PM IST
पन्ना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: पन्ना ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:05 PM IST
सार
पन्ना के खेर माता मंदिर क्षेत्र में एक पागल बंदर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में आम तोड़ने गए 14 वर्षीय दुर्गेश पटवा पर बंदर ने हमला कर उसकी जांघ का मांस नोंच लिया। दो दिनों में यह तीसरी वारदात है। दहशत में आए लोगों ने वन विभाग से बंदर को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
बंदर के हमले के बाद बच्चे की जांघ पर गंभीर घाव हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुराना पन्ना के खेर माता मंदिर इलाके में एक पागल बंदर का खूनी आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में, आम तोड़ने गए 14 वर्षीय मासूम पर बंदर ने ऐसा खूंखार हमला किया कि उसकी जांघ का मांस तक नोंच लिया। इलाके में बीते दो दिनों के भीतर यह तीसरी वारदात है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
चीखें सुनकर दौड़े लोग, बमुश्किल बची जान
जानकारी के अनुसार, पुराना पन्ना में किराए के मकान में रहने वाले अशोक पटवा का 14 वर्षीय बेटा दुर्गेश पटवा खेर माता मंदिर के पास आम तोड़ने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे पागल बंदर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बंदर ने बच्चे को दबोचकर उसकी जांघ पर बुरी तरह दांत गड़ा दिए और मांस नोंच लिया। बच्चे की दर्दनाक चीखें सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और शोर मचाकर बमुश्किल बंदर के चंगुल से मासूम की जान बचाई। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पिस्टल संग रील बनाने वाली युवती वायरल, हथियार लहराते बनाया वीडियो, अब पुलिस तलाश रही कुंडली
विज्ञापन
दो दिन में तीन वारदातों से दहशत
पीड़ित बच्चे की मां और स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस इलाके में बंदरों, खासकर इस एक पागल बंदर का भारी आतंक है। इसी बंदर ने एक अन्य मासूम बच्चे को अपना शिकार बनाया था। इसके अलावा एक राहगीर पर भी हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। लगातार हो रहे हमलों से पूरे खेर माता मंदिर क्षेत्र के निवासियों में डर का माहौल है। बच्चों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि इस बंदर को जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर पकड़ा जाए, ताकि कोई बड़ी जनहानि न हो।
लोगों ने की वन विभाग से अपील
पन्ना जिले के स्थानीय लोगों ने पन्ना के वन विभाग से हमें अपील की है कि इस पागल बंदर को जल्द से जल्द रेस्क्यू कर शहरी आबादी वाले क्षेत्र से जंगल की ओर छोड़ जाए। बता दें कि इसके पूर्व में भी शहर में बंदरों का आतंक देखा गया था और लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। अब इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

बंदर के हमले से घायल बच्चे
