पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ram Mandir Trust Treasurer Govind Dev Giri Maharaj Offers Prayers at Mahakal Remains Silent on Donation Theft

Ujjain: राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष उज्जैन पहुंचे, दान चोरी के सवाल पर साधी चुप्पी; महाकाल के किए दर्शन

Tue, 30 Jun 2026 06:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 06:57 PM IST
सार

उज्जैन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज को महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय ने 'महा महोपाध्याय' की मानद उपाधि से सम्मानित किया। बाद में उन्होंने महाकाल दर्शन किए, जबकि दान चोरी के सवाल पर चुप्पी साध ली।

विज्ञापन
Ram Mandir Trust Treasurer Govind Dev Giri Maharaj Offers Prayers at Mahakal Remains Silent on Donation Theft
कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के षष्ठ दीक्षांत समारोह में भाग लिया, जहां उन्हें 'महा महोपाध्याय' की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा, "भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली और बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मुझे 'महा महोपाध्याय' की जो उपाधि मिली है, उसे मैं बाबा महाकाल के प्रसाद के रूप में स्वीकार करता हूं। बाबा महाकाल का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और भारत निरंतर उन्नति करता रहे। जय श्री महाकाल।" मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


पढ़ें: सास गिरिबाला और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, CFSL रिपोर्ट का इंतजार बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन


दान चोरी के सवाल पर साधी चुप्पी
कालिदास अकादमी के संकुल सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह के बाद मीडिया ने स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज से राम मंदिर ट्रस्ट में कथित दान चोरी के मामले पर सवाल किए। हालांकि उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का संकेत दिया और बिना कुछ बोले अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए। इससे पहले वह सुबह चार्टर्ड विमान से उज्जैन पहुंचे थे।

राज्यपाल ने बांटी उपाधियां, दो हस्तियों का हुआ सम्मान
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की। उन्होंने 21 विद्यार्थियों को उपाधियां और 42 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक प्रदान किए। कुल 1303 पात्र विद्यार्थियों में से 179 ने पंजीयन कराया था, जबकि 63 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज को 'महा महोपाध्याय' तथा श्रीलाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश पांडेय को 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed