सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three accused arrested in Panna for illegally transporting liquor in a government ambulance.

Panna News: सरकारी एंबुलेंस से हो रही थी शराब की तस्करी, 60 हजार के माल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना जिले के गुनौर में सरकारी एंबुलेंस से अवैध शराब परिवहन का खुलासा हुआ। पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी में 60 हजार रुपये से अधिक की शराब जब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में नेटवर्क और जिम्मेदारों की जांच जारी है। 

Three accused arrested in Panna for illegally transporting liquor in a government ambulance.
सरकारी एंबुलेंस पर शराब परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

पन्ना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी एंबुलेंस का इस्तेमाल अवैध शराब परिवहन के लिए किया जा रहा था। गुनौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 60 हजार रुपये से अधिक कीमत की शराब जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, पुलिस को पिछले कई दिनों से अवैध शराब परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर गुनौर पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्ध सरकारी एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एंबुलेंस के अंदर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। सबसे हैरानी की बात यह रही कि जिस वाहन का उपयोग मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए होना चाहिए, उसी सरकारी एंबुलेंस का दुरुपयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त की गई शराब की कीमत 60 हज़ार
जब्त की गई शराब की कीमत 60 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि एंबुलेंस किसके जिम्मे थी और उसका उपयोग इस तरह से कैसे किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें- मोहब्बत का मोलभाव: पत्नी ने पति के बदले प्रेमिका से वसूले डेढ़ करोड़ रुपये, जानें प्रेमकहानी की अनोखी दास्तां

पुलिस को काफी दिनों से मिल रही थी शिकायत
पुलिस को काफी दिन से शिकायत मिल रही थी कि इस तरह की एंबुलेंस में शराब का अवैध परिवहन हो रहा है वहीं पुलिस ने जब चेकिंग लगाई और एंबुलेंस की सर्चिंग किया तो पुलिस को भारी मात्रा में शराब मिली जिस पर पहुंचने पर आरोपियों ने बताया कि वह काफी दिनों से इस तरह का काम कर रहे हैं।

गुनौर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed