सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three Police Personnel, Including Station In-Charge, Suspended for Extorting ₹95,000 from a Trader

पन्ना में खाकी पर लगा दाग: व्यापारी को धमकी देकर की 95 हजार रुपये की वसूली, टीआई सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना जिले के मडला थाना क्षेत्र में व्यापारी को गांजा तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शिकायत एसपी तक पहुंचने के बाद थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Three Police Personnel, Including Station In-Charge, Suspended for Extorting ₹95,000 from a Trader
तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पन्ना में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। मडला थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को गांजा तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 95 हजार रुपये की अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।


घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है
जानकारी के अनुसार रीवा निवासी व्यापारी मोहनलाल सोनी 14 मई को अपने एक मित्र से मिलने पन्ना आए हुए थे। बताया जा रहा है कि महुदा क्षेत्र में मित्र से मुलाकात करने के बाद व्यापारी पेट्रोल पंप के पास अपनी बाइक खड़ी कर खड़ा था। इसी दौरान मडला थाना के दो आरक्षक वहां पहुंचे और वाहन चेकिंग के नाम पर व्यापारी को रोक लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बाइक की डिग्गी में एक छोटा बैग रखते हुए व्यापारी पर गांजा रखने का आरोप लगाया और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे डराकर एक लाख रुपये की मांग की। इस दौरान वहां स्थानीय शराब ठेके का एक मैनेजर भी कथित रूप से मौजूद था। व्यापारी ने खुद को बचाने के लिए अपने परिजनों से संपर्क किया और दो अलग-अलग खातों में 50 हजार और 45 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। कुल 95 हजार रुपये मिलने के बाद व्यापारी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


हिम्मत जुटाकर की पन्ना एसपी से शिकायत
घटना से डरा सहमा व्यापारी वापस रीवा लौट गया, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक पन्ना से की। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी निवेदिता नायडू ने तत्काल जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर महुदा थाना प्रभारी रचना पटेल, आरक्षक रज्जाक खान और रामशरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- MP: जल संचय के लिए बनाए गए तीन लाख स्ट्रक्चर, एमपी में पहले व देश में दूसरे स्थान पर डिंडौरी ने बनाई जगह

पन्ना एसडीओपी ने जांच कर सौंपी रिपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक मामले की विस्तृत जांच एसडीओपी पन्ना को सौंपी गई है। पुलिस विभाग अब पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस अवैध वसूली में और कौन-कौन शामिल था। घटना के सामने आने के बाद जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल सभी की नजरें जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed